फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Good news: Bhiwani Roadways buses will run for other cities from today

खुशखबरी: आज से दूसरे शहरों के लिए दौड़ लगाएंगी भिवानी रोडवेज की बसें

Sun, 24 May 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Good news: Bhiwani Roadways buses will run for other cities from today
Good news: Bhiwani Roadways buses will run for other cities from today - फोटो : Bhiwani
लॉकडाउन के चक्कर में थमे रोडवेज बसों के पहिये सोमवार से फिर दौड़ते नजर आएंगे। भिवानी डिपो से रोडवेज बसें गुरुग्राम समेत सात जिलों के लिए दौड़ती नजर आएंगी। भिवानी डिपो प्रबंधन ने बसें चलाने की सारी तैयारी कर ली है। साथ ही निर्णय लिया है कि बसें सुबह बस स्टैंड पर लगेंगी मगर 18 से 20 यात्री होने पर ही चलेंगी। कम यात्री होते है तो बसें नहीं चलाई जाएंगी। कोविड-19 सुरक्षा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

सोमवार से भिवानी से झज्ज्जर, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, हिसार, फतेहाबाद, गुरुग्राम के लिए एक-एक बस सेवा बहाल की जाएगी। प्रत्येक बस में केवल 30 यात्री ही सफर करेंगे। रोडवेज बसों में इन रूटों पर जाने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग करानी होगी। जिस रूट पर वाजिब यात्री होंगे, तभी बस स्टैंड से बस रूट के लिए रवाना होगी, अगर यात्री कम रहते हैं तो फिर बस नहीं जाएगी।
विज्ञापन

करोड़ों का हुआ घाटा
हरियाणा रोडवेज विभाग को लॉकडाउन के दौरान करोड़ों रुपयों का घाटा हुआ है। भिवानी डिपो से औसतन 12 से 14 लाख की आय थी। भिवानी डिपो में करीब 147 रोडवेज बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेंगे बसों के रूट
भिवानी से चरखी दादरी सुबह सात बजे जाएगी और आठ बजे वापसी का समय है। इसी तरह रोहतक के लिए सुबह आठ बजे बस जाएगी और 10 बजे वापसी होगी। नारनौल के लिए सुबह नौ बजे बस जाएगी और दोपहर एक बजे वापस आएगी। रेवाड़ी के लिए सुबह आठ बजे बस जाएगी और दोपहर 12 बजे वापसी का समय है। झज्जर के लिए सुबह नौ बजे बस जाएगी और 11 बजे वापसी होगी। गुरुग्राम के लिए भिवानी से सुबह नौ बजे बस चलेगी और एक बजे वापसी होगी। सुबह नौ बजे हिसार बस जाएगी और 11 बजे वापस चलेगी। सिरसा के लिए बस सुबह आठ बजे जाएगी और दोपहर एक बजे वापस चलेगी। जींद के लिए सुबह नौ बजे बस चलेगी और साढ़े 11 बजे वासी के लिए चलेगी।

वर्जन::: सोमवार से भिवानी बस स्टैंड से अन्य शहरों के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ साथ कोविड-19 के दौरान जारी की गई गाइडलाइन की अनुपालना के साथ बसें चलाई जाएंगी। बसें पर्याप्त यात्री होने के बाद ही चलेंगीउ यानी कम से कम 18-20 यात्री होनेचाहिए। एक बस में 30 ही यात्री बैठाए जा सकते है।
- गुलाब सिंह दूहन, डिपो महाप्रबंधक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed