{"_id":"5d28df068ebc3e6cae4ee75a","slug":"girl-run-bhiwani-news-rtk5043752100","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 को होनी थी शादी, 11 को ही लड़की नकदी, गहने और कपड़े लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 को होनी थी शादी, 11 को ही लड़की नकदी, गहने और कपड़े लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 जुलाई को शादी तय थी और लड़की 11 को ही घर से नकदी, आभूषण और कपड़े लेकर फरार हो गई। लड़की के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। वहीं लड़के पक्ष को भी इस बारे में सूचित किया गया, जिस कारण गांव में शुक्रवार को बारात नहीं आई। लड़की के इस कदम से शादी की खुशियों की जगह घर में सन्नाटा पसर गया । पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव वासी मजदूर की 18 वर्षीय बेटी की शादी 12 जुलाई को तय थी। बरात लोहारू क्षेत्र के एक गांव से आनी थी। शादी की सभी तैयारियां जोरों से चल रही थी। घर में रिश्तेदार भी आए थे। 11 की देर रात लड़की अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी देर रात तीन से चार बजे के बीच लापता हुई है। वह अपने साथ कपड़े, गहने और नकदी भी ले गई है। शिकायत में बताया कि उनके गांव का एक युवक भी लापता है और उन्हें अंदेशा है कि उसी ने उनकी बेटी को बहलाया-फुसलाया है। वहीं वर पक्ष के लोगों को भी सूचित किया गया। जिस कारण बारात नहीं आई। मामले में जांच अधिकारी एएसआई सीताराम ने बताया कि लड़की के पिता ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी नकदी, गहने और कपड़े लेकर गई है। एक युवक पर शक जताया है। फिलहाल गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।