फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   girl find out in canal

नहर में मिली लड़की के शव का कराया पोस्टमार्टम

Thu, 25 May 2017 11:51 PM IST
bureau
bureau Updated Thu, 25 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बुधवार को नहर में मिली लड़की के शव का वीरवार को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया गया। इस संबंध में सदर पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत तीन युवकों पर केस दर्ज कर रखा है।  
विज्ञापन


गांव मोरवाला निवासी व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। परिजनों ने उस समय एक युवक पर आरोप लगाया था बाद में इस घटना में दो और युवकों के शामिल होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले में तीन युवकों पर 22 मई को ही केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन एक अन्य युवक पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को गायब लड़की का शव लोहारू कैनाल में घिकड़ा पंप हाउस में मिला था। शव की पहचान गांव मोरवाला निवासी लड़की के रूप में हुई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया था। सदर पुलिस थाना प्रभारी उदमीराम ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना में पीड़ित परिजनों ने तीनों युवकों पर लड़की की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगा रखा है। परिजनों की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या, अगवा करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर रखा है। इस घटना दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed