फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   gas sylinder, seal, home

घर में ही बना रखी थी अवैध गैस एजेंसी, 92 सिलिंडर जब्त

Thu, 02 Jan 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
gas sylinder, seal, home
सर्दी के मौसम में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का खेल भी खूब चल रहा है। सांग गांव में तो एक व्यक्ति घर में ही अवैध रूप से एजेंसी चला रहा था। वीरवार रात करीब आठ बजे गुप्त सूचना के आधार पर एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने सांगा गांव में छापा मारा। जहां एक मकान से 92 सिलिंडर जब्त किए। इसकी सूचना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भी दी गई। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन

मामला वीरवार रात करीब आठ बजे का है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सांगा गांव में छापा मारा। टीम में एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम इंचार्ज कृष्ण मलिक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से एएफएसओ नरेंद्र, इंस्पेक्टर सुखबीर शामिल रहे। टीम ने ग्रामीण गजानंद शर्मा के घर छापेमारी की तो उसके घर से 92 सिलिंडर बरामद हुए। इनमें 82 घरेलू और 10 कॉमर्शियल सिलिंडर थे। इतनी संख्या में सिलिंडर देख छापेमार टीम के सदस्य भी हैरान रह गए। यह एक तरह से घर में ही गैस एजेंसी जैसा था। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यहीं से सिलिंडर कई जगह सप्लाई किए जाते थे।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से डीएफएससी अनिल कालरा ने बताया कि 92 सिलिंडर बरामद हुए हैं। जिनमें घरेलू और कॉमर्शियल सिलिंडर शामिल है। इनमें कुछ खाली और कुछ भरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed