फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   gangster Tinu on remand for two days by Bhiwani police, being interrogated in illegal arms supply case

Haryana: भिवानी पुलिस के दो दिन रिमांड पर कुख्यात गैंगस्टर टीनू, अवैध हथियार सप्लाई मामले में हो रही पूछताछ

Wed, 18 Oct 2023 08:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Oct 2023 08:43 AM IST
सार

भिवानी पुलिस ने टीनू के मौसेरे भाई आशीष और उसके दो साथियों के पिछले साल अक्तूबर में गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ये हथियार टीनू द्वारा उपलब्ध कराए जाने की बात कबूली थी। अवैध हथियार सप्लाई मामले में ही भिवानी पुलिस भटिंडा से टीनू हरियाणा को भिवानी लेकर आई है।

विज्ञापन
gangster Tinu on remand for two days by Bhiwani police, being interrogated in illegal arms supply case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लारेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर टीनू हरियाणा को भिवानी पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। दरअसल टीनू हरियाणा को पंजाब के भटिंडा जेल से यहां प्रोटेक्शन वारंट पर लाया गया है। मंगलवार को भिवानी पुलिस ने टीनू को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड मांगा।

विज्ञापन


कुख्यात गैंगस्टर टीनू पर उसकी मौसी के लड़के आशीष को अवैध हथियार मुहैया कराता था। भिवानी पुलिस ने टीनू के मौसेरे भाई आशीष और उसके दो साथियों के पिछले साल अक्तूबर में गिरफ्तार किया था। भिवानी पुलिस ने आंबेडकर निवासी आशीष और उसके शांति नगर कॉलोनी निवासी साथी आकाश, हनुमान गेट वासी आकाश को पकड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की बाइक, अवैध हथियार बरामद किए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ये हथियार टीनू द्वारा उपलब्ध कराए जाने की बात कबूली थी। अवैध हथियार सप्लाई मामले में ही भिवानी पुलिस भटिंडा से टीनू हरियाणा को भिवानी लेकर आई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed