{"_id":"68bdc083a8fbd6de7007fba8","slug":"fried-or-stale-food-during-shraddha-paksha-can-be-fatal-for-cows-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139337-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: श्राद्ध पक्ष में तली हुई या बासी चीजें गोवंश के लिए बन सकती हैं जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: श्राद्ध पक्ष में तली हुई या बासी चीजें गोवंश के लिए बन सकती हैं जानलेवा
Sun, 07 Sep 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। श्राद्ध पक्ष में पुण्य कमाने के उद्देश्य से गोवंश को तली हुई या बासी खाद्य सामग्री खिलाना उनकी मौत का कारण बन सकता है। पशुपालन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसी कोई भी चीजें गोवंश को न खिलाएं जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों। बेसहारा गोवंश को जो तला हुआ खाना खिलाया जाता है वह उनके पेट में एसिडोसिस नामक बीमारी पैदा करता है। ये गोवंश की मौत का कारण सकती है।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र सहरावत ने कहा कि श्राद्ध के दौरान गोवंश को अत्यधिक मात्रा में रोटी, पूरी, तली हुई या बासी खाद्य सामग्री न खिलाएं क्योंकि यह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। ट्रस्ट गोशाला के गोशाला विस्तार अधिकारी मोहनलाल बलसेरा ने भी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि गोशालाओं ने बड़े-बड़े ड्रम और टोकरे रख दिए हैं ताकि लोग रोटी, पूरी जैसी चीजें इनमें डाल सकें।
इसके बाद गोशाला के कर्मचारी इन्हें धीरे-धीरे सभी गायों को बांट कर खिलाते हैं ताकि किसी भी गाय को अत्यधिक मात्रा में खाना न मिले। बलसेरा ने कहा कि अगर लोग गोवंश को सीधे खाना नहीं खिला सकते तो वे गोशालाओं में नकद दान या चारा देकर पुण्य कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पितर तभी खुश होते हैं, जब गोवंश खुश रखा जाए।
विज्ञापन
श्राद्धकर्म पक्ष के दौरान लोग पितरों को तृप्त करने के लिए गोवंश को रोटी, खीर और हलवा जैसी चीजें खिलाते हैं। हालांकि यह कई बार गोवंश के लिए जानलेवा साबित होती है। इससे वे पुण्य के बजाय पाप के भागीदार बन जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने अपनी पूरी टीम को अलर्ट कर दिया है। विभाग लोगों को जागरूक भी कर रहा है और उनसे गोवंश को बचाने के लिए सहयोग करने की अपील कर रहा है। - डॉ. रविंद्र सहरावत, उपनिदेशक पशुपालन विभाग
वर्सन
बेसहारा गोवंश को जो तला हुआ खाना खिलाया जाता है वह उनके पेट में एसिडोसिस नामक बीमारी पैदा करता है। एसिडोसिस गोवंश की मौत का कारण बनता है। इसलिए लोगों से अपील है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान गोवंश को तली हुई, बासी या अत्यधिक मात्रा में रोटी-पूरी न खिलाएं। यह पुण्य कमाने के बजाय पाप का कारण बनता है। - डॉ. विजय सनसनवाल, पशु चिकित्सक