फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Freshers' Day celebrated in TIT, new students spread their talent

Bhiwani News: टीआईटी में मनाया फ्रेशर्स डे, नवागंतुक छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा

Sun, 24 Aug 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Freshers' Day celebrated in TIT, new students spread their talent
भिवानी। टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल्स एंड साइंसेज (टीआईटी) में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स डे पार्टी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। विभिन्न विभागों में आयोजित कार्यक्रमों में नए छात्रों का अभिनंदन किया गया और उन्होंने गीत, संगीत, नृत्य व अभिनय प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में भूमिका को मिस फ्रेशर और शिवम को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। मिस ईव का खिताब मोक्षिका तथा मिस्टर ईव का खिताब रुद्राक्ष को मिला। मिस पर्सनेलिटी मुस्कान और मिस्टर पर्सनेलिटी दीपक रहे। फैशन एंड अपैरल इंजीनियरिंग विभाग में मिस फ्रेशर युक्ति और मिस्टर फ्रेशर जसवीर बने।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में कृष को मिस्टर फ्रेशर और रिया को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं मिस्टर ईव का खिताब मयंक और मिस ईव का खिताब सरस्वती को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. बीके बेहरा ने कहा कि टीआईटी सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करता है। फ्रेशर्स डे केवल स्वागत समारोह नहीं बल्कि यह छात्रों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और टीम भावना को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने विश्वास जताया कि सत्र 2025-26 के विद्यार्थी संस्थान की गौरवमयी परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed