फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud case filed against two including driver who put pickup in fake fertilizer sale case

नकली खाद बिक्री मामले में पिकअप डाला चालक सहित दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against two including driver who put pickup in fake fertilizer sale case
भिवानी। गांव बरालू में खाद बीज की दुकान पर नकली डीएपी खाद बिक्री मामले में लोहारू पुलिस ने पिकअप डाला चालक सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वहीं कृषि विभाग की टीम ने मौके से 60 नकली डीएपी के बैग व पिकअप गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लोहारू पुलिस को ईश्वर सिंह ने बताया कि वह लोहारू में उपमंडल कृषि अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके पास बुढेडी निवासी आजाद का फोन आया। उसने गांव बरालू में खाद बीज की दुकान की हुई है। उसकी दुकान पर गांव उमरा निवासी प्रीतम अपनी पिकअप गाड़ी में डीएपी की खाद लेकर पहुंचा था। ये खाद स्वयं निर्मित थी, लेकिन इस पर इफको का नकली बैच लगाया गया था। उसे शक हुआ तो इसकी सूचना उसने कृषि अधिकारी को सूचना दी। जिसके बाद कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नकली खाद को कब्जे में लिया और मामले की शिकायत पुलिस में दी। टीम ने 60 नकली डीएपी बैग बरामद किए और पिकअप गाड़ी भी बरामद की। वहीं लोहारू पुलिस थाना एसएचओ विद्यानंद ने बताया कि पुलिस ने प्रीतम और पिकअप गाड़ी चालक राजेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल कृषि विभाग के अधिकारी नकली खाद मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed