फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fraud business going on from Rajasthan, 12 youths cheated 752 people, Bhiwani police investigated case

Bhiwani: राजस्थान से चल रहा था ठगी का धंधा; 12 युवकों ने 752 लोगों को ठगा, पुलिस ने खंगाले मामले तो खुले राज

Mon, 05 Feb 2024 01:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 05 Feb 2024 01:59 PM IST
सार

भिवानी साइबर ठगी के मामलों में पहले नंबर पर आ गया है। आरोपियों ने 31 राज्यों के 752 लोगों को ठगा है। आरोपी न्यूड विडियाे के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे एठेंते थे। हालांकि कई मामलों में तो शिकायत ही दर्ज नहीं हुई थी, मगर अब पुलिस ऐसे मामले भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
Fraud business going on from Rajasthan, 12 youths cheated 752 people, Bhiwani police investigated case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भारतपुर, डींग के ग्रामीण क्षेत्र से 12 युवक ठगी का धंधा चला रहे थे। इन युवकों ने एक दो नहीं बल्कि 31 राज्यों के 752 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है, जबकि इनके ठगी के कई मामलों की अभी भी पड़ताल जारी है। जिसमें यह आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि अभी तक भिवानी पुलिस के हाथ इन शातिर ठगों से रिकवरी के नाम पर ठेंगा है।

विज्ञापन


भिवानी साइबर ठगी के मामलों में पहले नंबर पर आ गया है। साल भर में ठगी के अत्यधिक मामले सामने आए हैं। जिनमें इस साल का सबसे बड़ा ठगी का स्कैंडल भी पुलिस के हाथ लगा है। जिसमें राजस्थान के डींग गांव खेडला नौआबाद के बाप बेटे जफरुद्दीन व नासिर, जाफर व उसके भाई जिलसाद गांव खेड़ा बासोली के अकरम, अलवर के हसनपुर माफी गांव के इकबाल और भरतपुर के जुरेहड़ा के चंदू और आसर से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन लोगों ने 31 राज्यों के 752 लोगों को ठगा है।
विज्ञापन


शातिर ठग उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडू, महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, कर्नाटका, उत्तराखंड, केरला, छत्तीसगढ़, ओडिशा के मामले सामने हैं। आरोपी न्यूड विडियाे के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे एठेंते थे। हालांकि कई मामलों में तो शिकायत ही दर्ज नहीं हुई थी, मगर अब पुलिस ऐसे मामले भी खंगाल रही है, जिन लोगों को शातिर ठगों ने शिकार बनाया था, जिसके मामले पुलिस तक नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
साइबर ठगी के इस मामले में शातिर युवा ज्यादातर बुजुर्ग लोगों को शिकार बनाते थे, वहीं आरोपी सीबीआई के अधिकारी और क्राइम ब्रांच टीम से होने का हवाला देकर ऑनलाइन पैसे एंठते थे। शातिर गैंग में हर सदस्य का अलग-अलग काम होता था। फिलहाल साइबर ठगी के मामलों की लगातार जांच की जा रही है। -वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed