फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four corona positive found in district Bhiwani.

आदर्श नगर से दंपती, बिचला बाजार से युवक और नाथुवास से एक मिला संक्रमित

Thu, 04 Jun 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four corona positive found in district Bhiwani.
बवानीखेड़ा में बच्चे स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में बुधवार को फिर से कोरोना के चार मरीज सामने आए हैं। इनमें तीन शहरी क्षेत्र से हैं तो एक नाथुवास गांव से है। शहर की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी दंपती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि युवक बिचला बाजार से हैं। वहीं नाथुवास गांव से पांचवां कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। अब भिवानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 47 पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 40 हैं जबकि सात ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में जॉब करता है दंपती
आदर्श नगर वासी करीब 37 वर्षीय युवक और उसकी पत्नी दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। दोनों करीब तीन दिन पूर्व भिवानी आए थे। बताया जाता है कि दोनों पिछले दिनों अपने बेटे के इलाज के लिए दिल्ली गए थे और वापस आने के बाद यहां सैंपल देकर जांच करवाई, जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची और दोनों को आइसोलेशन वार्ड लाया गया।
विज्ञापन

नाथुवास से सामने आया पांचवां पॉजिटिव : नाथुवास में सामने आए एक ही परिवार के चार पॉजिटिव आने के बाद अब पड़ोस की एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। करीब 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिचला बाजार में युवक मिला पॉजिटिव : बिचला बाजार वासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी करता है और बीते शनिवार को ही भिवानी आया था। यहां उसने सैंपल करवाया था, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव रही।
मालपोष और उमरवास के मरीज दादरी में होंगे काउंट
भिवानी में पॉजिटिव केस अब 49 नहीं बल्कि 47 है। भिवानी में दर्शाए दो कोरोना पॉजिटिव चरखी दादरी शिफ्ट किए गए हैं। सामान्य अस्पताल में कार्यरत वार्ड सर्वेंट मालपोष गांव से है। वह अस्पताल में ड्यूटी के बाद घर जाता था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे अब दादरी में काउंट किया जाएगा। यह फिलहाल भिवानी आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन है। वहीं उमरवास वासी व्यक्ति ने भी भिवानी में सैंपल दिया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वह गुरुग्राम से आया था।
11477 घरों के 59796 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
लगभग 16 अलग-अलग जगहों से कोरोना पॉजिटिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे किया जा रहा है। जिले में गांव चांग, तिगड़ाना, रिवाड़ी खेड़ा, नाथुवास, सिरसा घोघड़ा, बामला, हालुवास, कायला, प्रेमनगर, सांगा, बवानी खेड़ा और भिवानी शहर में बाग कोठी व हालुवास गेट एरिया में घरों का सर्वे करके सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। बुधवार को कुल 11 हजार 477 घरों के 59796 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। बुधवार को जिले से 145 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। सिविल सर्जन ने बताया कि 59796 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। बुधवार को विभाग की ओर से 145 सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं आइसोलेशन वार्ड में 35 लोगों को रखा है। मंगलवार तक भेजे सैंपलों में से 243 सैंपल की रिपोर्ट अभी बाकी है। अभी तक कुल 3511 सैंपल लिए जा चुके हैं।

जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। आदर्श नगर से पति-पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव है। बिचला बाजार में एक युवक गुरुग्राम में नौकरी करता है वह संक्रमित मिला है। नाथुवास से पहले सामने आए पॉजिटिव केस वाले परिवार की ही पड़ोसी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोग सावधानी रखें और मास्क लगाएं। सामुदायिक दूरी का अवश्य ध्यान रखें। जहां तक संभव हो घर से बाहर न निकले। - डॉ. राजेश कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर, कोविड-19 टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed