फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fog, winter

शीत लहर और धुंध की चादर में लिपटा शहर

Sun, 01 Dec 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
fog, winter
01 फोटो सर्द मौसम की पहली धूंध.....शनिवार को सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। वाहन भी गंतव्य की ओर ? - फोटो : Bhiwani
दिसंबर माह की शुरूआत होने से एक दिन पहले ही सर्दी का आगाज मौसम में छाई घनी धुंध और शीत लहर के साथ हुआ। शनिवार सुबह मौसम में घनी धुंध छाई रही। सुबह दस बजे तक भी वाहन धुंध में हेडलाइट जलाकर गंतव्य की ओर आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए। शीत लहर की वजह से मौसम में ठिठुरन बनी रही। पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा नहर आया। इसी सप्ताह दो दिन तक हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद शीत लहर चलने से भी मौसम में ठिठुरन बढ़ी है। वहीं अब सुबह और शाम के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.9 दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 10.6 तक पहुंचा। मौसम में बनी ठंड की वजह से लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

मौसम व फसल वैज्ञानिकों का मानना है कि दिसंबर माह में अधिकांश किसान गेहूं की बीजाई का काम पूरा कर लेते हैं, जनवरी माह के दौरान गेहूं में पाला पड़ना शुरू हो जाता है, जो गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दिसंबर की शुरूआत से पहले ही ठंड का आगाज इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि पूरे उत्तर भारत में दो दिन तक बारिश व ओलावृष्टि हुई थी और पहाड़ों में भी बर्फबारी हुई थी, जिसका अब मैदानी इलाकों में साफ असर देखा जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब लगातार धुंध व कोहरे का सिलसिला जारी रह सकता है और दिन के समय धूप खिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed