फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five people beaten in Bhiwani on suspicion of practicing Tantra Vidya

Haryana Crime: पांच लोगों से तंत्र विद्या के शक पर मारपीट, देर रात लेकर आए थे पूजा सामग्री, शराब और दो मुर्गे

Wed, 10 Sep 2025 10:44 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 10:44 AM IST
सार

भिवानी में  तंत्र विद्या के शक पर पांच लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Five people beaten in Bhiwani on suspicion of practicing Tantra Vidya
तंत्र विद्या के शक में हुई मारपीट - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गांव हालुवास में चौगानन माता चौराहे पर चार सितंबर की देर रात करीब एक बजे पूजा के लिए पहुंचे पांच लोगों पर गांव के ही सात लोगों ने तंत्र विद्या करने के शक में हमला कर दिया। आरोपियों ने करीब छह मिनट का वीडियो भी बनाया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ितों को डायल 112 की टीम ने अलसुबह तीन बजे बचाया और सदर पुलिस थाना पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। सदर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


देर रात लेकर आए थे पूजा सामग्री

पीड़ित परमजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर कार्यक्रम था। चार सितंबर की देर रात वह ढाणा रोड निवासी पुरुषोत्तम, नया बस स्टैंड पर जलेबी की दुकान संचालक रूप सिंह, हालुवास निवासी मंटू और हनुमान गेट निवासी विकास के साथ चौगानन माता चौराहे पर पूजा सामग्री लेकर गए थे। पूजा सामग्री मटके में थी जिसमें अंडे, शराब, पतासे और अन्य चीजें थीं। वे दो मुर्गे भी साथ लेकर गए थे जिन्हें वहां रखा जाना था, उनकी बलि नहीं चढ़ानी थी।

विज्ञापन

गांव के लोगों ने की पिटाई 

गांव के ही सात लोगों ने उन्हें जबरन पकड़ लिया और रॉड, लात-मुक्के से बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने उनके पैसे और मोबाइल फोन छीन लिए और पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखा और पिटाई का वीडियो बनाया। वीडियो में पीड़ित बार-बार मदद की भीख मांगते दिखे लेकिन आरोपी गालियां देते रहे।

केस दर्ज 

घायलों को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। इसमें परमजीत और एक अन्य घायल की एमएलआर काटी गई। अन्य घायल केवल प्राथमिक उपचार ही करवा पाए क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे। घायल पुरुषोत्तम को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। भिवानी सदर थाने के एसएचओ विकास ने बताया कि गांव हालुवास में देर रात को पांच लोगों के साथ झगड़ा किए जाने और अभद्र व्यवहार की शिकायत आई थी। जिस पर सदर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित झगड़ा करने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Haryana: सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, एक साल बाद थी रिटायरमेंट, लांस नायक विजय की मौत से हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed