फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five-day program on Bhado Shashthi begins from today

Bhiwani News: भादो षष्ठी पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज से

Sun, 24 Aug 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Five-day program on Bhado Shashthi begins from today
भिवानी। गोस्वामी लालदास महाराज की याद में आयोजित 79वां निर्वाण दिवस परंपरागत रूप से मेला भादो षष्ठी एवं कृष्ण लीला के साथ मनाया जाएगा। पांच दिवसीय यह कार्यक्रम सोमवार 25 अगस्त से कृष्णा कॉलोनी स्थित गोस्वामी लालदास मेला स्थल पर आरंभ होगा जो शुक्रवार 29 अगस्त तक चलेगा। इस अवसर पर तपोभूमि परमहंस योगाश्रम धाम से स्वामी कृष्णानंद सरस्वती और हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत चरणदास महाराज का सानिध्य मिलेगा।
विज्ञापन

आयोजकों मनोज महतानी, राधा कृष्ण चावला, पुष्पराज महता और जगन्नाथ गंभीर ने बताया कि पहले दिन 25 अगस्त को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सरदाना होंगे और अध्यक्षता प्रलेख लेखक घनश्यामदास डूडेजा करेंगे। 26 अगस्त को नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति भवानी प्रताप सिंह मुख्य अतिथि होंगी और समाजसेविका प्रिया असीजा अध्यक्षता करेंगी। 27 अगस्त को विधायक घनश्याम सर्राफ मुख्य अतिथि होंगे और अध्यक्षता डॉ. वीके चुघ करेंगे। 28 अगस्त को भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक मुख्य अतिथि होंगे तथा अध्यक्षता पूर्व पार्षद हर्षदीप डूडेजा करेंगे। 29 अगस्त को अंतिम दिन सांसद धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे और अध्यक्षता भाजपा जिला प्रवक्ता विनोद चावला करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को बालाजी संकीर्तन मंडल द्वारा शाम साढ़े चार बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके बाद शाम पांच बजे महंत पूर्णनाथ गोस्वामी, सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा प्रन्यास गंगानगर द्वारा मेले का दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed