फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   First cleaned the toilet, then the strike

पहले की शौचालय साफ, फिर की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
First cleaned the toilet, then the strike
नप में हुए घोटाले की तराजू लेकर जांच की मांग करते हुए समिति के सदस्य। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद में हुए करोड़ों के घोटालों में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन भिवानी बचाओ आंदोलन समिति के सदस्य प्रधान सुशील के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर रहे। सदस्यों ने पहले खस्ताहाल सार्वजनिक शौचालय की सफाई की और फिर नारेबाजी कर रोष जताया। जिला प्रशासन की ओर बातचीत की पहल भी हुई। मामले में वीरवार को समिति सदस्यों और जिला प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी हो सकती है।
विज्ञापन

नगर परिषद में हुए घोटालों के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे भिवानी बचाओ आंदोलन के प्रधान सुशील वर्मा व अन्य सदस्यों की भूख हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को सुलभ शौचालयों की हालत खराब होने पर आंदोलनकारियों ने प्रयोग के लिए स्वयं सफाई की। साथ ही आरोप लगाया कि इनकी खस्ताहाल से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठेकेदारों के साथ मिलकर कैसे सरकारी धनराशी का गबन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल को तीन दिन हो चुके हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक लाउड स्पीकर/ माइक प्रयोग की अनुमति नहीं दी है। अनशन के तीसरे दिन भिवानी बचाओ आंदोलन के प्रधान सुशील वर्मा, इंद्रपाल नंबरदार, सूबेदार मेजर बिजेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला, सरोज जांगड़ा व बबलू प्रजापति आमरण अनशन पर रहे जबकि धर्मेन्द्र रोहिल्ला भारतीय , रोहतास सिंगला, नरेश गोयल, सुमित शर्मा और एडवोकेट हेमंत पूर्व सचिव जिला बार एसोसिएशन ने एक दिन का अनशन किया। इस मौके पर दलबीर उमरा, सुरेंद्र पूनिया, पूर्व पार्षद सुशीला पूनिया, दिनेश शर्मा, सुमित शर्मा, धर्मेंद्र दिनोद, मीना जांगड़ा, नीलम अग्रवाल, रमेश वर्मा, मन्नु हरियाणा, संजय चांगिया, मुकेश सोनी, रामअवतार ठेकेदार, राकेश लांबा, सिकंदर तंवर तिगड़ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पार्टी छोड़ दिया समर्थन -
भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेंद्र सोनी ने अपना समर्थन देते हुए आरोप लगाए कि ऐसी पार्टी में रहकर क्या फायदा जो आम जनता का शोषण करें। उन्होंने अनशन स्थल पर ही पार्टी छोड़ने का एलान किया और आंदोलन को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने दिया समर्थन
अनशन स्थल पर सुनील लांबा पूर्व चेयरमेन जिला परिषद भिवानी, कांग्रेस नेता सुनील शास्त्री, घंटाघर मार्केट प्रधान अतुल रोहिल्ला, कंवर बीर सिंह, डॉ. पिंकी श्योरान, संदीप पूर्व सरपंच प्रेम नगर, सुनील गोलपुरिया, प्रधान आंबेडकर महासभा, शिवशंकर कसेरा, महाबीर सोनी, जोरावर सिंह, प्रधान हरियाणा विधयालय अध्यापक संघ, होशियार सिंह गनेसर, भूप सिंह जाटू लोहारी, संजय तंवर, राहुल राणा, आशिन खान पूर्व प्रधान मस्जिद कमेटी, महिपाल सिंह वाल्लमीक पूर्व पार्षद, विरेंदर सिंह, सुशीला पूनिया, दिव्या पूनिया, रमेश वर्मा, सुनील सिन्हा, सौरभ ने अपना समर्थन दिया।
नगर परिषद में सामने आए घोटाले के विरोध में नप कार्यालय के बाहर लगातार 31वें दिन नगर परिषद जन संघर्ष समिति ने धरना देकर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दादरी रोड पर बने डंप प्वाइंट पर जेसीबी से खुदाई करवाई जाए तो सेग्रीगेशन घोटाला निकलेगा। जहां कचरा सेग्रीगेट किये बिना ही 10 करोड़ की पेमेंट कर दी गई। समिति ने मामले की जांच करने, आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की।
नगर परिषद जन संघर्ष समिति सदस्यों ने भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तारी और रिकवरी की मांग के साथ सेग्रीगेशन ठेके की भी सीबीआई से जांच की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक घोटालेबाजों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर समिति सदस्य डॉ. शिव शंकर भारद्वाज पूर्व विधायक, कमल सिंह, दिलबाग सिंह ग्रेवाल, गौरी शंकर शर्मा, रामचंद्र सिवाच, बलबीर सिंह, हंसराज सांई, रामौतार ठेकेदार, अशोक वाल्मीकि, जोगेंद्र मिर्चया, कुलदीप फौगाट, सोनु गौड़, देवा खटीक, संदीप मल्हान, सतबीर सिंह, गोरधन, विनोद, रघुबीर सिंह, जगदीश, आशु जाखड़, रमेश वर्मा भानगडीया, बलबीर न्यु भारत नगर, रवि खटीक, बृजलाल जोगी, निरंजन लाल।भिवानी नगर परिषद घोटाले में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी हेतु नई अनाज मण्डी में भारी प्रदर्शन, छोटे बच्चे भी शामिल हुए।
नगर परिषद घोटाले में संलिप्त सभी दोषियों की गिरफ्तारी, उच्च स्तरीय न्यायिक जांच व गबन की गई राशि की वसूली की मांग को लेकर जन संघर्ष समिति व युवा कल्याण संगठन सदस्यों ने नई अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। इस अभियान में जुड़कर पार्क में आए लोग भी शामिल होकर प्रशासन व सरकार विरोधी नारे लगाने लगे।
समिति के नेता सुखदेव पालवास व युवा कल्याण संगठन के प्रवक्ता अनिल शेषमा ने कहा कि अभी भी घोटाले में शामिल कई लोग पुलिस गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं, जबकि उनमें में से दो लोगों की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत भी ठुकरा दी गई है, फिर भी उनकी गिरफ्तारी नहीं होना लोगों के गले नहीं उतर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की गठबंधन सरकार इस घोटाले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच जानबूझ कर नहीं करवा रही है, क्योंकि उन्हें डर है कि निष्पक्ष जांच होने पर उनके बड़े नेताओं के नाम उजागर हो जाएंगे। प्रदर्शन में कामरेड ओमप्रकाश, दिलबाग ग्रेवाल, रामफल देशवाल, फूलचन्द, नरेन्द्र धनाना, महाबीर घनघस, रतन कुमार जिंदल, ओमप्रकाश दलाल, कमल हनुमान गेट आदि शामिल थे।
तीन नए सबूतों के साथ कल नप घोटाले की पोल खोलेगा अपना समाज मोर्चा : राजेंद्र तंवर
नगर परिषद में हुए घोटाले के तीन नए सबूतों के साथ अपना समाज मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार 13 मई को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा। नगर परिषद के कर्मचारी व अधिकारियों की मिलीभगत से किस प्रकार घोटाले होते है, इसका खुलासा मोर्चा द्वारा एसपी से मिलने के बाद किया जाएगा। यह बात अपना समाज मोर्चा के प्रदेश राजेंद्र तंवर ने कही। उन्होंने कहा कि अपना समाज मोर्चा ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की और जल्द ही एक सर्वजातीय महापंचायत बुलाने का फैसला लिया जाएगा, जिसमें नगर परिषद में हुए घोटाले की परत दर परत कड़ियां खोली जाएंगी। इसके लिए अपना समाज मोर्चा ने शनिवार को एक बैठक बुलाने का फैसला लिया है।

अपना समाज मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सैनी व युवा अध्यक्ष रणबीर भाटी ने कहा कि अपना समाज मोर्चा एक लाख पंफ्लेट छपवाकर वार्ड वाइज लोगों से संपर्क साधते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि 15 मई से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी, जिसके तहत पहली मीटिंग वार्ड नंबर-एक की फ्रैंड्स कॉलोनी में होगी। अपना समाज मोर्चा की महिला नेत्री अमन राघव ने प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। जमीन घोटाले को लेकर जिन लोगों ने नगर परिषद की जमीन पर कब्जा किया है, उनके खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए जाएं। इस अवसर पर सोनू प्रजापति, नवीन उर्फ मिंटू प्रजापति, राजबीर सैन बामलिया, डॉ. धर्मबीर लऌखेरा बिजेंद्र टांक, सज्जन चांगिया, श्रीकिशन सैन, प्रदीप भाटी, शिव कुमार सोनी, शंकर वर्मा, सतीश सैन, अशोक ढिक़ाव, सीताराम, अशोक राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed