फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   firing, shopkeeper, police

बहल गोलीकांड : अजमेर जेल में बंद विनोद गुर्जर ने ही करवाया था किराना व्यापारी और इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार पर हमला

Mon, 11 Nov 2019 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
firing, shopkeeper, police
पिछले सप्ताह किराना व्यापारी और इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार पर हमला अजमेर जेल में बंद बदमाश विनोद गुर्जर ने ही करवाया था। सोमवार को जिला पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में ही उसने कबूल किया कि उसी ने दोनों पर हमला करवाया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके साथ संजय की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम को करीब सात बजे किराना वासी बृजमोहन पर बहल के ही एक युवक संजय ने दो गोलियां चलाई थी। जिसमें एक गोली कंधे के पास और दूसरी छाती के पास से गुजरी। घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृजमोहन की शिकायत पर पुलिस ने संजय व एक अन्य पर हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था। इससे पहले एक नवंबर को इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार राकेश शर्मा पर अज्ञात युवकों ने गोली चलाई थी। दो गोलियां चलाई गई थी। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है। प्राथमिक पूछताछ में ही उसने दोनों हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए अपने साथी संजय से गोली चलाने की बात कुबूली। पुलिस की पांच टीमें अब उसके साथ संजय व अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

बदला लेने के लिए किया गया बृजमोहन और राकेश पर हमला : विनोद गुर्जर ने व्यापारी बृजमोहन से फिरौती मांगी थी। 25 फरवरी 2016 को बृजमोहन की शिकायत पर बहल में भारतीय दंड संहिता की धारा 386 के तहत विनोद गुर्जर पर केस दर्ज हुआ था। चार जनवरी 2017 में कोर्ट ने तीन वर्ष की सजा सुनाई। राकेश शर्मा उस मामले में गवाह थे। इसी का बदला लेने के लिए जेल में बंद बदमाश विनोद गुर्जर ने दोनों पर हमला करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या मामले में जेल में बंद है विनोद, संजय पर है इनाम : थाना हमीरवास में बदमाश विनोद गुर्जर पर हत्या का केस दर्ज है और इस मामले में अजमेर जेल में बंद है। इसी मामले में संजय पर भी थाना हमीरवास में केस दर्ज और वह वहां वांछित अपराधी है। उस पर दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है।
लोगों ने की थी मांग, बदले गए थाना प्रभारी : शुक्रवार शाम को व्यवसायी बृजमोहन पर हुए हमले के बाद लोगों ने विरोध स्वरूप शनिवार को कसबे के बाजार को बंद कर रोष जताया था। लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी के अलावा बहल थाना प्रभारी को बदले जाने की मांग उठाई थी। इस पर डीएसपी गजेन्द्र सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांग को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। लोगों की मांग पर संज्ञान लेते हुए बहल थाना प्रभारी सुनील कुमार का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर जयसिंह को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अजमेर जेल में बंद बहल वासी विनोद गुर्जर ने ही संजय व अन्य साथियों से व्यापारी बृजमोहन और दुकानदार राकेश शर्मा पर हमला करवाया था। विनोद गुर्जर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। प्राथमिक जांच में उसने हमले की बात कुबूली है। मामले की जांच की जा रही है।
- गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed