{"_id":"5dc70b508ebc3e5b39797db2","slug":"firing-businessman-people-bhiwani-news-rtk5268282166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के विरोध में बहल बाजार बंद, लोगों ने तीन घंटे दिल्ली-बीकानेर मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग के विरोध में बहल बाजार बंद, लोगों ने तीन घंटे दिल्ली-बीकानेर मार्ग किया जाम
विज्ञापन
3 फोटो दिल्ली से बिकानेर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते हुए लोगों को समझाते हुए पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Bhiwani
शुक्रवार शाम को किराना व्यापारी पर हुए कातिलाना हमले के विरोध में बहल के बाजार बंद रहे। दुकानदार, समाजसेवी संगठनों व अन्य लोगों ने विरोध स्वरूप दिल्ली से बीकानेर मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया। लोगों ने पुलिस की ढीली कार्रवाई पर रोष जताया और एसएचओ, एसए सहित पूरे स्टाफ को बदलने की मांग की। सूचना मिलने पर पहुंचे डीएसपी गजेन्द्र सिंह ने लोगों की मांग को पूरा करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
शुक्रवार शाम करीब सात बजे किराना व्यापारी बृजमोहन पर अज्ञात बदमाश ने दो गोलियां चलाई थी। गोलियां व्यापारी को छूती हुई साइड से निकल गई। हमले में व्यापारी तो सुरक्षित बच गया लेकिन लोगों ने इस घटना को गंभीरता से लिया। लोगों ने कहा कि एक सप्ताह के अंतराल पर जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है, उससे अब कोई सुरक्षित नहीं है। लोगों ने शुक्रवार रात को नौ बजे ही शनिवार को बहल बंद का एलान कर दिया। शनिवार को सुबह से ही बहल के बाजार बंद रहे और लोग अपने प्रतिष्ठान खोलने की जगह केडिया मिष्ठान भंडार के सामने मैन रोड पर बैठ गए। लोगों ने पुलिस, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने लोगों को समझाने की कोशिश की, पर उनकी एक न सुनी। बाद में डीएसपी गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। एडवोकट अशोक आर्य, एडवोकेट शक्तिसिंह गाढा, बहल एकता संगठन के प्रधान योगेश शर्मा, सरपंच गजानंद अग्रवाल, सुशील केडिया सहित अन्य लोगों ने कहा कि अगर पुलिस ने एक नवंबर की घटना से सबक लेते हुए आरोपियों को पकड़ लिया होता तो आज शायद यह वारदात नहीं होती। बाद में स्थानीय लोगों ने मीटिंग कर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया। लोगों ने दुकानदारों तथा अन्य लोगों की 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया और उसे आगामी निर्णय के लिए अधिकृत किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बदमाश विनोद गुर्जर प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस : किराना व्यापारी बृजमोहन पर गोली चलाने में बहल के बदमाश विनोद की गैंग का हाथ तो नहीं। यह पता करने के लिए जिला पुलिस ने अजमेर जेल में बंद बदमाश विनोद का प्रोडक्शन वारंट के लिए अपील की है। प्रोडक्शन वारंट पर मिलने के बाद ही खुलासा होगा कि गोली चलाने की इस वारदात में बदमाश विनोद का हाथ है या नहीं। विनोद गुर्जर हत्या के मामले में अजमेर जेल में बंद है। उसके खिलाफ अन्य आपराधिक कई मामले दर्ज है। वहीं नामजद आरोपी संजय भी विनोद का ही साथ है। व्यापारी के अनुसार संजय ने ही उस पर गोली चलाई है। अब पुलिस संजय की तलाश में राजस्थान में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बहल और राजगढ़ में भी छापेमारी की। व्यापारी पर पहले भी दो बार हमला हुआ। एक बार मिर्च डालकर व्यापारी से रुपये छीनने का प्रयास किया गया तो दूसरी बार रुपयों के लिए धमकी मिली थी। इन वारदातों में भी इन्हीं का हाथ बताया जा रहा है।
संजय ने चलाई थी गोली : पुलिस को दिये बयान में घायल व्यापारी बृजमोहन ने बताया कि बहल वासी संजय रात को उसकी दुकान पर आया था और सामान मांगा। उसी ने उस पर दो गोलियां चलाई और फिर अपने एक साथ के साथ भाग निकला। उसकी दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने उनका पीछा भी किया मगर वे हाथ नहीं आए। जिस पर पुलिस ने संजय व एक अन्य पर हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया।
पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयासरत है। थाना पुलिस की दो टीमों के अलावा सीआईए की दो और क्राइम ब्रांच की एक टीम जांच कर रही है। पुलिस हरसंभव लोकेशन की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है।
- गजेंद्र सिंह, डीएसपी