फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire on wine contractor in bhiwani, injured.

बाइक सवारों ने शराब ठेकेदार पर बरसाईं गोलियां, एक कान को छूते निकली, दूसरी जांघ पर लगी

Fri, 15 May 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire on wine contractor in bhiwani, injured.
गोली लगने से टूटे गाड़ी के शीशे। - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा। हांसी-भिवानी मार्ग स्थित नागरिक अस्पताल के पास बाइक पर तीन युवकों ने गाड़ी में बैठ रहे शराब ठेकेदार पर गोलियां बरसा दीं। फायरिंग के दौरान शराब ठेकेदार नंदी उर्फ अनिल के एक गोली कान को छूती हुई निकली तो दूसरी पांव पर लगी। उसे बवानी खेड़ा के नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां से भिवानी इमरजेंसी और फिर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसपी विरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जयसिंह, फोरेंसिक टीम से डॉ. विनित इंदौरा सहित सीआईए टीम मौके पर पहुंची। वारदात वीरवार दोपहर पौने चार बजे हुई। बताया जा रहा है कि ठेकेदार पक्ष ने भी बचाव में गोलियां चलाईं। पुलिस ने मौके से 21 खोल बरामद किए हैं। हमला पुरानी रंजिश में किया बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा निवासी नंदी उर्फ अनिल भिवानी से शराब की टाटा भरकर शराब ठेके पर पहुंचा रहा था। वह अपनी गाड़ी से लाइसेंसी पिस्तौल लेने गया तो बाइक पर आए तीन युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बचाव में अनिल पक्ष ने भी गोलियां चलाईं। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद हमलावर बाइक से ही फरार हो गए। ठेकेदार अनिल को दो गोलियां लगी। एक जांघ और दूसरी उसके कान को छूते हुए निकल गई। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उनके अलावा डीएसपी वीरेंद्र सिंह, सीआईए टीम, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुुंची और तथ्य जुटाए। एक टीम पीजीआई रोहतक अनिल के बयान लेने पहुंची मगर तब तक उसे वहां भी इमरजेंसी में ले जाया जा चुका था। ऐसे में रात तक भी उसके बयान दर्ज नहीं हो सके थे और पुलिस पीजीआई की इमरजेंसी के बाहर बैठी थी।
विज्ञापन

नहीं थे सीसीटीवी कैमरे, ठेके में मिले खाली खोल
शराब ठेका से 40 मीटर हांसी भिवानी मार्ग पर भी गोली के खाली खोल पड़े हुए मिले। एक खोल ने तो शराब ठेके पर मौजूद शटर के बीच सुराख कर दिया। फारेसिंक टीम से आए डॉ. विनित इंदौरा सहित सीआईए पुलिस ने जांच करने पर पाया कि वारदात स्थल पर 21 खोल मिले हैं, जिसमें से कुछ खोल तो शराब ठेके के अंदर से मिले। डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया फायरिंग दोनों तरफ से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले भी लगी थी गोलियां, चल रहा है केस
तीन साल पहले शराब ठेकेदार नंदी उर्फ अनिल पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें बवानी खेड़ा निवासी अजय सहित अन्य पर मामला दर्ज हुआ था। बताया जाता है कि इस मामले में अभी कोर्ट में गवाही भी चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसी मामले में हमला किया गया है। इसमें अजय गुर्जर पर ही हमला कराने का शक है।
बवानी खेड़ा से हांसी व पूर की तरफ खंगाले सीसीटीवी फुटेज
वारदात के बाद आरोपी बाइक लेकर बस स्टैंड की तरफ भाग गए। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने बवानीखेड़ा से हांसी, बवानीखेड़ा से पूर की तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली शुरू कर दी। कुछ जगह सीसीटीवी में बदमाश नजर आए है मगर पहचान नहीं हो पाई।
आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए पुलिस की चार टीम तैयार की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। अभी घायल के बयान नहीं हुए है। बयान के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

- विरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर भिवानी।

गोली लगने से घायल ठेकेदार।

गोली लगने से घायल ठेकेदार।- फोटो : Bhiwani

बवानीखेड़ा में गोली चलने की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी विरेन्द्र सिंह।

बवानीखेड़ा में गोली चलने की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी विरेन्द्र सिंह।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed