{"_id":"6ac7f4ebc010e223d20fb210","slug":"fire-breaks-out-in-auto-market-shop-goods-burnt-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158376-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ऑटो मार्केट की दुकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ऑटो मार्केट की दुकान में लगी आग, सामान जला
Fri, 09 Oct 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
बहल में डेकोरेशन की दुकान में आग लगने से जला सामान।
- फोटो : 1
बहल। भिवानी रोड स्थित ऑटो मार्केट में बुधवार रात राज म्यूजिक एंड कार डेकोरेशन की दो दुकानों में भीषण आग लग गई। आग से करीब 25 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया और दुकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई।
दुकान संचालक चंद्रप्रकाश ने बताया कि वह रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। करीब 11 बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर आग लगने की सूचना दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो दोनों दुकानों से ऊंची लपटें उठ रही थीं। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी विकराल थी कि छत के चौके टूटकर जमीन पर जा गिरे। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा अधिकांश सामान जल गया और दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।