{"_id":"6a5e82573d60dc968b07fa83","slug":"fire-breaks-out-following-collision-between-dumper-and-trailer-driver-burnt-alive-in-trailers-cabin-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154181-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डंपर और ट्राले की टक्कर से लगी आग ट्राले के केबिन में जिंदा जला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डंपर और ट्राले की टक्कर से लगी आग ट्राले के केबिन में जिंदा जला चालक
विज्ञापन
गांव ईशरवाल के समीप रोढा मोड़ के पास ट्राला में भड़की आग से उठ रहा धुआं
तोशाम (भिवानी)। ईशरवाल-तोशाम मार्ग पर रोढा मोड़ के पास सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे डंपर और ट्राले की आमने-सामने की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई।
हादसे में ट्राले के केबिन में फंसकर राजस्थान के खेतड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय चालक मुन्नाराम जिंदा झुलस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर चालक नवीन को आसपास के दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत और जेसीबी की सहायता से बाहर निकालकर बचा लिया।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी दलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव निकालने के लिए हरियाणा आपदा राहत बल (एचडीआरएफ) और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्राला लोहारू की ओर से ईशरवाल आ रहा था जबकि डंपर ईशरवाल से लोहारू की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्राला तेज गति से चल रहा था। ट्राले में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के निकट स्थित छारा मंडी से मक्का भरकर ईशरवाल लाई जा रही थी। वहीं डंपर चालक मढ़ान के पास सड़क निर्माण कार्य में रोड़ी खाली कर लौट रहा था।
विज्ञापन
तेज गति के कारण ट्राला चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्राले के केबिन में आग लग गई और चालक बाहर नहीं निकल सका। मृतक मुन्नाराम दो बच्चों का पिता था।
डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।