फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire and emergency services got independent charge in Haryana

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को मिला स्वतंत्र प्रभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fire and emergency services got independent charge in Haryana
जिला दमकल कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। पिछले कई दशकों तक नगर परिषद के अधीन आने वाली दमकल एवं आपात सेवाओं को आजाद कर दिया है। अब हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को भिवानी नगर परिषद से अलग कर स्वतंत्र प्रभार वाला नया विभाग बना दिया है। जिसके बाद अब दमकल विभाग में तैनात 46 कर्मचारियों को वेतन भुगतान व अन्य भत्तों के लिए नप अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि सीधे सरकारी खजाने से ही उनका बजट जारी होगा।
इतना ही नहीं जिले में दमकल सेवाओं का भी विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। जिसके बाद कस्बा बवानीखेड़ा और लोहारू में भी दशकों के इंतजार के बाद नए दमकल भवन बनकर तैयार होंगे। आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए जिला मुख्यालय से दमकल की गाड़ी आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 23 अगस्त के बाद से हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को एक स्वतंत्र विभाग की तरह काम करने का दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन

भिवानी दमकल में तैनात नियमित और अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन, दमकल गाड़ियों के फ्यूल खर्च व मेंटेनेंस खर्च के बिलों को भी नगर परिषद अधिकारियों द्वारा पास किए जाने के बाद ही भुगतान होता था। दमकल विंग में कोई भी निर्णय लेने से पहले जिला दमकल अधिकारी को नगर परिषद की अनुमति अनिवार्य थी, मगर अब नया विभाग बनाए जाने के बाद जिला दमकल अधिकारी के पास डीडीओ पावर आ गई है। हालांकि हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं का नया विभाग बनने के बाद इसका मुख्यालय नगर आयुक्त कार्यालय भिवानी को बनाया है। सरकार के इस निर्णय से दमकल विभाग के 18 नियमित और 12 कच्चे कर्मचारियों के अलावा 46 कर्मचारियों में भी खुशी की लहर है। शुरूआत से ही दमकल एवं आपात सेवाओं को नगर पालिका व परिषद के अधीन रही हैं। मगर अब इसे एक विभाग के तौर पर स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका मिलेगा। इसकी शुरुआत तत्कालीन सरकार द्वारा 2009 में नोटिफिकेशन जारी किए जाने के साथ हुई थी, मगर ये प्रक्रिया कछुआ चाल से आगे बढ़ी और अब जाकर इन सेवाओं को एक विभाग के तौर पर काम करने मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिवानी दमकल को भी मुख्यालय से जोड़ा
सिवानी में दमकल सेवाओं का संचालन सिवानी नगरपालिका द्वारा किया जा रहा था। अब सिवानी के दमकल कर्मचारी भी भिवानी नगर आयुक्त कार्यालय के अधीन होंगे। जिनका वेतन भी जिला दमकल अधिकारी कार्यालय भिवानी से जारी होगा।
ये हैं भिवानी में दमकल विभाग के पास संसाधन
दमकल बेड़े में पांच बड़ी दमकल गाड़ी हैं। दो बुलेट बाइक हैं। एक बड़ी बस सिवानी दमकल कार्यालय में है। इसके अलावा पूरे जिले में कोई दमकल सेवाएं नहीं हैं। अलग से विभाग बनने के बाद कस्बा बवानीखेड़ा और लोहारू में भी नया दमकल कार्यालय बनेगा। जिस पर दमकल एवं आपातकालीन सेवाएं वहां के लोगों को मिलेंगी।
ये हैं कर्मचारी और स्वीकृत पद
भिवानी दमकल में फिलहाल एक जिला दमकल अधिकारी के अलावा दो उप दमकल अधिकारी के पद स्वीकृत हैं, एक पद खाली है। इसी तरह मुख्य अग्निशमक के छह पद हैं, जिसमें एक खाली है। फायर ऑपरेटर के 42 पद हैं, 32 पद खाली पड़े हैं। भिवानी में दमकल के पास 18 नियमित कर्मचारी और 12 कच्चे कर्मचारी हैं।

अब बेहतर ढंग से होगा काम
दमकल एवं आपातकालीन सेवाओं का अलग से नया विभाग बनाया है। जिसका अलग से निदेशालय और निदेशक भी बना है। नगर आयुक्त को मुखिया बनाया है। सरकार प्रदेश में दमकल एवं आपात सेवाओं का विस्तार कर रही है, स्वतंत्र विभाग के तौर पर बेहतर ढंग से काम होगा और लोगों को समय पर आपातकालीन सेवाएं मुहैया होंगी।
-ताराचंद सैनी, जिला दमकल अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed