{"_id":"614242918ebc3ebd8770146a","slug":"fight-between-two-party-2-youth-serious-bhiwani-news-hsr611799572","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चांग में रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दो युवक पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चांग में रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दो युवक पीजीआई रेफर
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में घायल को उपचार देते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। गांव चांग में बुधवार देर शाम को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों ही पक्षों के लोग घायल होकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। वहीं मामले की सूचना गुजरानी पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।
गांव चांग के भूतला पाना वार्ड नंबर 6 में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों ही पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला करने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। एक पक्ष के राकेश ने बताया कि बुधवार शाम का दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक ही घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में गांव चांग निवासी 24 वर्षीय रोहित व 22 वर्षीय विनय को गंभीर चोटें आईं। इसी पक्ष के भारत भूषण, सुशील को भी चोटें आईं। झगड़े के आरोप चांग निवासी सुंदर, उसके भाई गुल्लू व जोरा पर लगाए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ झगड़ा किया है। नागरिक अस्पताल में पहुंचे गंभीर रूप से घायल रोहित व विनय को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब दस दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था।
इस संबंध में गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने बताया कि गांव चांग में झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है, जिस पर एक पक्ष की शिकायत पर केस भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।