फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Father murdered in land division dispute, accused son arrested

Bhiwani News: जमीन बंटवारे के विवाद में पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 08 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Father murdered in land division dispute, accused son arrested
तोशाम (भिवानी)। क्षेत्र के गांव ढाणीमाहू में शुक्रवार की शाम को बेटे ने जमीन बंटवारे को लेकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक के पोते की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। तोशाम पुलिस ने माईचंद हत्या मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ढाणीमाहू निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि उसके दादा माईचंद से उसके चाचा प्रकाश का जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद रहता था। इस कारण मृतक का बेटा पिता से रंजिश रखता था। शुक्रवार की शाम को उसके दादा माई चंद गली में किसी व्यक्ति से बात कर रहे थे तभी उसका चाचा प्रकाश वहां पर आ गया और उसके दादा माईचंद के साथ झगड़ा करने लगा था। इसके बाद तैश में आकर उसके चाचा प्रकाश ने ईंट उठाकर उसके दादा के सिर पर मारी। ईंट मारकर वह मौके से भाग गया। माईचंद को ईंट लगने के बाद भिवानी के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जिसके बाद रोहतक रेफर कर दिया। रास्ते में जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पोते राकेश की शिकायत पर प्रकाश चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए माईचंद हत्या मामले में घटना को अंजाम देने वाले बेटे को ढाणीमाहू से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम ने प्रकाश से हत्या में प्रयोग की गई ईंट को बरामद किया है।
विज्ञापन

इस बारे में थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को काबू कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed