फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer's rights will not be allowed to die: Agriculture Minister

बरसात से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर होगी भरपाई: कृषिमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer's rights will not be allowed to die: Agriculture Minister
लोहारू। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश में बेमौसमी भारी बारिश से हुए कपास, धान, बाजरा, मूंग फसल के नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। प्रदेश में किसान के हक को मरने नहीं दिया जाएगा। कृषि मंत्री दलाल रविवार को गिगनाऊ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत घर में पांच पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कृषि मंत्री ने दौरे के दौरान ढाई करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बढ़दु मुगल से बरदू चैना, डेढ, डेढ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पाजू से सिरसी, मतानी से शिवाच व मतानी से ढाणी भाखरा सड़कों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोहारू क्षेत्र में एक भी मार्ग कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन भारद्वाज, एक्सईएन पवन वर्मा, अजय राठी, संजय शर्मा, एसडीओ राजपाल नैन, परमवीर सिंह, रविन्द्र मंढोली, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, मंडल अध्यक्ष रामफल श्योराण, विजय पूनियां, चेयरमैन दौलत राम सोलंकी, प्रदीप चाहर, विरेन्द्र लाम्बा, विजय फोगाट, अनिल झाझडिया, गजानंद अग्रवाल, शैली राम ,अधिवक्ता संजय नेहरा, रामदत्त पहाड़ी, बलवंत गोठड़ा, अरुण खरकड़ी, महेश गांधी, सुनील सिरसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed