{"_id":"5f7f697a8ebc3ec5ed5aaffb","slug":"farmer-murder-beating-case-file-bhiwani-news-rtk577259758","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी लगाने जा रहे किसान को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पानी लगाने जा रहे किसान को पीट-पीट कर मार डाला
विज्ञापन
बिजेंद्र। फाइल फोटो
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। मामूली कहासुनी को लेकर पीट-पीट कर किसान की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी युवकों खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामला बुधवार रात करीब 10 बजे का है।
बहल पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पातवान निवासी 25 वर्षीय बिजेंद्र खेतीबाड़ी करता था। उसके चचेरे भाई दलबीर ने बताया कि करीब दस दिन पहले गांव में ही कुछ युवकों के साथ बिजेंद्र की कहासुनी हो गई थी। बुधवार रात को बिजेंद्र बाइक पर खेत में पानी लगाने के लिए जा रहा था। जब वह गांव के मदाऊ रास्ते पर पहुंचा तो आरोपी पक्ष से युवक मनोज ने उसके हाथ पर डंडा मारा जिसके कारण उसकी बाइक गिर गई। वह उससे बीच-बचाव कर गांव में ही एक व्यक्ति के घर में भाग कर शरण ली। आरोपी युवक ने अन्य दस-बारह युवकों के साथ मिलकर बिजेंद्र को वहां से घसीटकर बाहर ले आया और उस पर लाठी-डंडों, सरिये से हमला कर दिया। बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों व परिजनों ने उसका बीच-बचाव किया। परिजन उसे उपचार के लिए रोहतक रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना बहल पुलिस थाना को दी।
तीन बहनों ने खोया इकलौता भाई, बुजुर्ग माता-पिता ने खोया बुढ़ापे का सहारा
मृतक बिजेंद्र गांव में ही खेतीबाड़ी करता था और वह अविवाहित था। बिजेंद्र तीन बहनों सुनीता, कमलेश, अनिता का इकलौता भाई था। तीनों बहनों की शादी करने के बाद वह अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा कर रहा था। उसका पिता केशवराम पिछले कई दिन से लकवा ग्रस्त है। वही बुजुर्ग मां धर्मा देवी घर पर ही रहती है। कुछ दिनों पहले हुई मामूली कहासुनी ने बिजेंद्र की जान ले ली। तीन बहनों का इकलौता भाई इस दुनिया के जाने से पूरा परिवार बिखर गया। वही उसका बुजुर्ग पिता पहले से लकवा ग्रस्त है, अब उसके माता-पिता का कोई सहारा नहीं रहा।
विज्ञापन
मृतक बिजेंद्र के चचेरे भाई दलबीर के बयान पर दस-ग्यारह आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वीरवार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
- एएसआई संदीप, जांच अधिकारी, बहल पुलिस थाना।