फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer leader Ravi Azad's bail plea

Bhiwani News: कोर्ट ने रद्द की किसान नेता रवि आजाद की जमानत याचिका

Sat, 10 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 10 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader Ravi Azad's bail plea
भिवानी। नाबालिग से छेड़छाड़ और अपहरण के मामले में आरोपों से घिरे किसान नेता रवि आजाद की शुक्रवार को भिवानी सेशन कोर्ट से जमानत याचिका रद्द हो गई। इससे रवि आजाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट की ट्रायल पूरी होने तक जेल से बाहर आने की संभावना मुश्किल हो गई है। वहीं पंचायत में पीड़ित परिवार की पहचान उजागर किए जाने के मामले में अदालत ने दायर याचिका भी मंजूर कर दी है जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

बहल पुलिस थाना में 12 दिसंबर को पीड़ित परिवार की ओर से नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें पीड़िता के पिता ने किसान नेता रवि आजाद और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी मामले में रवि आजाद ने 15 दिसंबर को पंचायत बुलाई थी। पंचायत में पीड़ित परिवार की पहचान उजागर किए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई गई और इस मामले में परिवार ने पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने 19 दिसंबर को रवि आजाद के दो साथियों को गिरफ्तार किया था जबकि 24 दिसंबर को रवि आजाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी के दिन उनके वकील ने लोहारू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी लेकिन तकनीकी कारण से उसी दिन वह याचिका वापस ले ली गई। अब फिर भिवानी सेशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई जिसे शुक्रवार को अदालत ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के वकील अशोक आर्य ने बताया कि सेशन कोर्ट ने रवि आजाद की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने कहा कि रवि का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है इसलिए ट्रायल पूरी होने तक उनका जेल से बाहर आना मुश्किल है। इसके साथ ही अदालत ने पंचायत में पीड़ित पक्ष की पहचान उजागर करने की सूचनाओं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ दायर याचिका को भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed