फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer dies due to drowning in drain

ड्रेन में डूबने से किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to drowning in drain
नागरिक अस्पताल में विलाप करते मृतक सुरेश के परिजन। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। ड्रेन में डूबने के कारण शुक्रवार को 44 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़सी निवासी सुरेश के रूप में हुई है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बड़सी निवासी नीतिक ने बताया कि उसके पिता सुरेश दो दिन से अपनी बहन के घर गए थे। वहां से लौटने के बाद शुक्रवार को वह अपने खेतों मेें फसल देखने के लिए गए। जहां पर पैर फिसलने के कारण वह ड्रेन में जा गिरे और पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। सुरेश के परिजनों को इसकी सूचना खेत में घास काटने के लिए गई महिलाओं ने दी। बवानीखेड़ा के जांच अधिकारी एसआई सत्यनारायण वत्स ने बताया कि मृतक के पुत्र नीतिक के बयान पर पुुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed