फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Factory worker dies due to electric shock

Bhiwani News: करंट लगने से फैक्टरी मजदूर की मौत

Thu, 04 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 04 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Factory worker dies due to electric shock
भिवानी। शहर के औद्योगिक सेक्टर स्थित एक पाइप फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर की बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई। हादसा फैक्टरी के समीप बने उसके कमरे के अंदर हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले को इत्तफाकिया मौत करार दिया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाजीपुर निवासी 29 वर्षीय जसबीर औद्योगिक क्षेत्र की एक पाइप फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन

मंगलवार को रात की शिफ्ट पूरी करने के बाद वह बुधवार सुबह अपने कमरे पर लौट आया था। बताया गया कि वह कमरे के अंदर काम कर रहा था कि अचानक उसे बिजली का करंट लग गया। हादसे के बाद वह मौके पर ही बेसुध हो गया। सहकर्मी उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि मृतक के मामा भगवान सिंह के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed