फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   factory labour murder, mask factory, police case file

लाठी से पीटकर मास्क की फैक्टरी के मजदूर की हत्या

Wed, 26 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
factory labour murder, mask factory, police case file
भिवानी। गांव पालुवास हरिपुर में मास्क बनाने की फैक्टरी के मजदूर लक्ष्मण की पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह घर से महज 25 मीटर दूर खाली प्लॉट में मिला। सूचना पाकर औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ की टीम वारदात स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। मामले की जानकारी पाकर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची। दोनों ही टीमों ने हत्या से जुड़े सुबूत जुटाए। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव पालुवास हरिपुर निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मण परिवार के साथ गांव में ही रहता था। वह मास्क बनाने की एक फैक्टरी में काम करता था। मृतक की बेटी सुमन ने पुलिस को बताया कि उसका पिता लक्ष्मण मंगलवार शाम करीब सात बजे घर से उसके छोटे भाई रामसिंह के घर जाने की बात कहकर गया था। लेकिन वह भाई के घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने लक्ष्मण को रात भर ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह सात बजे पड़ोसी युवक रौनक ने उनके घर सूचना दी कि लक्ष्मण खाली प्लॉट के अंदर बेसुध पड़ा है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही मामला हत्या का लगा।
विज्ञापन

मृतक के शरीर पर थे चोट के निशान
मृतक लक्ष्मण की गर्दन, ठोढ़ी और हाथों पर डंडे से पीटने के काफी निशान थे। शव प्लॉट के अंदर पड़ी ईंटों के मलबे के ऊपर मिला, जहां आसपास भी खून के निशान थे। घर से निकलने के 12 घंटे बाद लक्ष्मण का शव उसके घर से महज 25 मीटर दूर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बच्चों का पिता था लक्ष्मण
लक्ष्मण बीते 35 साल से गांव पालुवास हरिपुर में रहता था। उसकी तीन बेटी और एक बेटा है। उसकी बड़ी बेटी रोजी, सुमन, हिमांशी है। जबकि चार वर्ष का बेटा वंश भी है। वारदात में मासूम वंश के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक की पत्नी संतोष भी इस वारदात के बाद गहरे सदमे में है।
नहीं लगा हमलावरों का कोई सुराग
पुलिस हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। हत्या के कारण और हत्यारों के बारे में भी पता नहीं चल पाया है हालांकि मृतक की पत्नी संतोष ने किसी पर भी पति की हत्या का शक नहीं जताया है। न ही किसी से कोई रंजिश की बात कही है। ऐसे में पुलिस अब वारदात स्थल से मिले सुबूतों के सहारे ही हत्यारों की तलाश कर रही है।
दो दिन में दो हत्या
कोरोना संक्रमण काल के दौरान अपराध के मामले में शांत चल रहे भिवानी जिले में दो दिन में यह दूसरी हत्या है। मंगलवार को भी साझेदार ने खेत मालिक के बेटे की कस्सी मारकर हत्या कर दी थी। गांव तिगड़ाना निवासी युवक का शव खेत में पड़ा मिला था। लगातार दूसरे दिन हत्या का मामला सामने आने के बाद दिन भर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

वर्जन:::
पालुवास हरिपुर निवासी लक्ष्मण के शरीर पर चोट के काफी निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का है। फॉरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जांच की जा रही है।
- पवन शर्मा, एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed