फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   facebook id hack, hacker post, case file

गिरोह के गुर्गे शक्ति की हत्या की अब नीरज बवाना को भी मारूंगा

Sun, 11 Oct 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
facebook id hack, hacker post, case file
भिवानी। एक युवक की फेसबुक आईडी हैक कर एक अपराधी ने गैंगस्टर नीरज बवाना के ग्रुप से जुड़ने का दावा करते हुए सनसनीखेज पोस्ट डाली है। उसने पोस्ट में लिखा है कि नीरज बवाना गिरोह के एक गुर्गे की दो दिन पहले 14 गोली मारकर हत्या कर डाली थी। यह भी दावा किया है कि वह नीरज बवाना को भी मरेगा। फेसबुक अकाउंट हैक होने के बाद युवक ने इसकी शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी है। इसके बाद पुलिस आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव पालुवास निवासी विनोद ने बताया कि उसका फेसबुक अकाउंट विनोद तंवर के नाम से है। गत आठ अक्तूबर को उसका फेसबुक अकाउंट किसी व्यक्ति ने हैक कर लिया। उसने गैंगस्टर नीरज बवाना का फेसबुक ग्रुप ज्वाइन कर लिया। पोस्ट में दावा किया गया है कि उसी ग्रुप से जुड़े युवक शक्ति की उसने दो दिन पहले 14 गोली मारकर हत्या कर दी थी। हैकर ने यह भी लिखा- अब नीरज बवाना को भी मारूंगा। इसके बाद उस ग्रुप से जुड़े कुछ युवकों ने शिकायतकर्ता पर अभद्र कमेंट भी किए गए और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसने शुक्रवार रात 12 बजे अपना फेसबुक अकाउंट चेक किया तो उसे हैकर की शरारत का पता चला और फिर उसने पासवर्ड बदल दिया। फेसबुक पर भी आईडी हैक होने की जानकारी शेयर की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर इस संबंध में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि गैंगस्टर नीरज बवाना पर हरियाणा, यूपी और दिल्ली में हत्या, लूट, अपहरण आदि के कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोट
विनोद की शिकायत पर आरोपी के आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब जांच की जा रही है कि हैकर कौन है और किसके बारे में कॉमेंट किए गए हैं।
- पवन कुमार, इंस्पेक्टर, औद्योगिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed