फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Extortion of Rs 30 lakh sought from businessman by calling WhatsApp

Bhiwani News: व्हाट्सएप कॉल कर व्यापारी से मांगी 30 लाख रुपये की रंगदारी

Sat, 20 May 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Extortion of Rs 30 lakh sought from businessman by calling WhatsApp
लोहारू। लोहारू में व्यापारी से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से एक बदमाश ने 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। दो दिन में रंगदारी की राशि नही देने की सूरत में व्यापारी को अंजाम भुगतने को धमकी दी है। व्यापारी ने रात करीब 10:30 बजे इसकी शिकायत लोहारू पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यापारियों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग है।व्यापारी सुनील ने बताया कि उसके और उसके बेटे यश के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कई बार व्हाट्सएप काॅल आई थी। लेकिन उन्होंने उसका फोन नहीं उठाया। बदमाश ने पड़ोसी दुकानदार मोहित को फोन करके व्यापारी सुनील से बात कराने की बात कही। इसके बाद में बदमाश ने सुनील के बेटे यश से सीधे व्हाट्सएप कॉल की और कहा कि मैं पोपट बोल रहा हूं। मुझे 30 लाख रुपये चाहिए। दो दिन में 30 लाख रुपये नहीं दिए तो इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें, अन्यथा तुम्हारे पिता जी को जान से मार देंगे। इस घटना की सूचना के बाद रात को राधाकृष्ण, संजय खंडेलवाल, रामकिशन जांगिड़, राजकुमार, राजू, कैलाश जिंदल, पिन्नी सहित अनेक लोग थाने पहुंच गए। लोगों ने डीएसपी अशोक कुमार और एसएचओ विद्यानंद से मुलाकात कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी ने कहा कि मामले में करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed