फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana School Education Board Declared Datesheet of 9th and 11th exams

हरियाणा बोर्ड : नौवीं और 11वीं की परीक्षाओं की डेटसीट जारी, परीक्षा देने से पहले पढ़ लें जरूरी बातें

Fri, 19 Mar 2021 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 19 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Haryana School Education Board Declared Datesheet of 9th and 11th exams
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जुड़े स्कूलों में नौवीं कक्षा की परीक्षाएं 30 मार्च से और 11वीं की परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू होंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह व सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि परीक्षाओं की तिथि (डेटशीट) बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

विज्ञापन


11वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू होकर 23 अप्रैल तक चलेंगी और नौवीं कक्षा की परीक्षाएं 30 मार्च से 17 अप्रैल तक चलेंगी। दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा का समय प्रात: 8:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत परीक्षार्थी सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालन करते हुए परीक्षा केंद्र पर सामुदायिक दूरी एवं मास्क लगाकर आएंगे। परीक्षार्थियों को अपने साथ पारदर्शी हैंड सैनिटाइजर एवं स्वयं पानी की बोतल भी लानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 से

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020-2022 की प्रथम वर्ष जुलाई- 2021 एवं द्वितीय वर्ष जुलाई-2022 परीक्षाओं के लिए छात्र अध्यापकों के ऑनलाइन आवेदन पत्र व शुल्क की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि इन परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन व निर्धारित परीक्षा शुल्क (4050 रुपये प्रति छात्र अध्यापक, दोनों वर्ष की परीक्षाओं के लिए) जमा करवाने की तिथियां बिना विलंब शुल्क 20 मार्च से 10 अप्रैल तय की गई है।

एक सौ रुपये विलंब शुल्क सहित 11 से 17 अप्रैल तक, तीन सौ रुपये विलंब शुल्क सहित 18 से 24 अप्रैल तक और एक हजार रुपये विलंब शुल्क सहित 25 से 30 अप्रैल, तक आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन-पत्र/विवरणों में सुधार के लिए एक से सात मई तक का मौका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed