{"_id":"5dd15fc78ebc3e54fd32de43","slug":"examination-level-1-and-2-bhiwani-news-rtk527965714","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट : 91 फीसदी ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट : 91 फीसदी ने दी परीक्षा
विज्ञापन
62 फोटो चेहरे पर एचटेट की खुशी.... शहर के एक परीक्षा केंद्र पर एचटेट का पेपर देने के बाद चेहरे पर मुस्क
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल दो और लेवल एक की परीक्षा सुरक्षा के कड़े पहरे में हुई। लेवल दो की परीक्षा में 108567 में से 99621 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 8946 गैर हाजिर रहे। शाम को हुई लेवल एक की परीक्षा में 85373 में से 78334 ने परीक्षा दी और 7039 गैर हाजिर रहे। यानी लेवल एक में 91.90 और लेवल दो में 91.81 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं समय पर न पहुंचने के कारण अनेक परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए। एचटेट परीक्षा का परिणाम एक जनवरी तक आने की उम्मीद है जबकि बोर्ड की ओर से 19 नवंबर की शाम तक प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
रविवार को सुबह के सत्र में लेवल दो की परीक्षा हुई। जो सुबह 10 बजे शुरू हुई और दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया सुबह 07:50 पर शुरू हुई और नौ बजे एंट्री बंद कर दी गई। शाम के सत्र की परीक्षा तीन बजे शुरू हुई। जिसके लिए प्रवेश दो बजे तक हुआ। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, शिक्षा विभाग व प्रशासनिक टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रही वहीं पुलिस भी अलर्ट नजर आई। बोर्ड अधिकारी बोर्ड परिसर में बनाये मुख्य कंट्रोल रूम से लगातार परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाये रहे। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रोहतक के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सभी इंतजाम का जायजा लिया।
गृह जिलों में सेंटर दिए तो तीन प्रतिशत बढ़ी उपस्थिति : बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पहली बार गृह जिलों में एचटेट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बार गृह जिलों में परीक्षा केन्द्र स्थापित होने के कारण अभ्यर्थियों की उपस्थिति में गत परीक्षाओं की तुलना में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। प्रदेशभर में प्रात:कालीन सत्र में लेवल-2 के 360 परीक्षा केंद्रों 99621 परीक्षार्थियों तथा सायंकालीन सत्र में लेवल-1 के 292 परीक्षा केन्द्रों पर 78334 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
एक जनवरी तक आएगा परिणाम, 19 तक अपलोड होगी उत्तर कुंजी : एचटेट परीक्षा के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अधिकारियों ने अब परिणाम की तैयारी कर ली है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि एक जनवरी तक एचटेट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके अलावा 19 नवंबर तक उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।