फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   examination, jamer, panality

एचटेट में नहीं चले जैमर, बोर्ड ने कंपनी को भेजा नोटिस, जुर्माने की तैयारी

Thu, 21 Nov 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
examination, jamer, panality
क्यों न आप पर पांच लाख रुपये जुर्माना किया जाए। यह नोटिस हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से एचटेट परीक्षा के दौरान जैमर लगानी वाली कंपनी को जारी किया है। 16 व 17 जून को हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में प्रदेश भर के कुछ सेंटरों पर जैमर नहीं चले थे। जिस कारण ड्यूटी स्टाफ भी फोन में गेम खेलते नजर आए थे। पहली बार ज्यादा रेट में शिक्षा बोर्ड ने सरकारी एजेंसी को जैमर की जिम्मेदारी सौंपी मगर तकनीकी खामियों की वजह से अनेक सेंटरों पर जैमर बंद रहे। अब बोर्ड पदाधिकारियों ने कंपनी को नोटिस भेजा है। जिसमें जुर्माना लगाने की बात कही गई है। अब बोर्ड अधिकारी एजेंसी के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद जुर्माने के प्रावधान पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए प्रदेशभर में 367 सेंटर बनाए गए थे। एचएसएससी परीक्षा में हुए सड़क हादसे के चलते इस बार एचटेट परीक्षा जिलास्तर पर ली गई। पहली दफा परीक्षा गृह जिलों में हो हुई एचटेट परीक्षा को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने गंभीरता से लिया। हर बार बोर्ड किसी प्राइवेट कंपनी को जैमर लगाने की जिम्मेदारी सौंपता आया था मगर इस बार सरकारी एजेंसी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लि. को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। प्राइवेट से ज्यादा रेट पर जैमर लगाने की जिम्मेदारी दी गई। सूत्र बताते हैं कि 20 रुपये प्रति जैमर अतिरिक्त शुल्क अदा किया गया। प्रत्येक सेंटर पर 10 से 12 जैमर लगाए गए थे। इसके बावजूद रिजल्ट ये रहे कि अनेक परीक्षा केंद्रों पर जैमर नहीं चले। सभी जिलों में ऐसे परीक्षा केंद्र रहे, जहां जैमर न चलने संबंधित समस्या आई। इस बारे में सेंटर सुपरीटेंडेंट ने बोर्ड अधिकारियों को लिखित में भी शिकायत की। जिस पर बोर्ड पदाधिकारियों ने जैमर लगाने वाली कंपनी के पदाधिकारियों से भी बात की और अब नोटिस भेजा गया है। जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि क्यों ने आप पर पांच लाख रुपये जुर्माना किया जाए।
विज्ञापन

रोहतक में रही थी ज्यादा समस्या : जैमर नहीं चलने संबंधित समस्या रोहतक में ज्यादा रही थी। वहां पर मॉडल स्कूल सेक्टर चार, जाट स्कूल, जाट लॉ कॉलेज, मस्तनाथ स्कूल, आंबेडकर चौक स्थित एक परीक्षा केंद्र, महेंद्रा स्कूल में जैमर न चलने की समस्या थी। एक केंद्र पर तो वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक मोबाइल में गेम खेलते हुए मिली थी। अन्य जिलों में भी शिकायत है मगर कई सेंटर ऐसे भी रहे जहां जैमर न चलने के बावजूद किसी अधिकारी ने कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा के दौरान कुछ सेंटरों से जैमर नहीं चलने संबंधित शिकायतें आई थी। जिसके आधार पर कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस बार में कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा।
- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed