फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   examination, home town

इस बार गृह जिलों में होगी एचटेट परीक्षा

Fri, 08 Nov 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
examination, home town
एचएसएससी परीक्षा के दौरान हुए सड़क हादसों के बाद इस बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने गृह जिलों में ही एचटेट परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। इसी के तहत तैयारियां की जा रही है। प्रदेशभर में 959 परीक्षा केंद्र बनाये गए है।
विज्ञापन

एचएसएससी क्लर्क भर्ती परीक्षा के दौरान दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए करीब 15 लाख परीक्षार्थियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसी दौरान हुए हादसों में छह-सात युवाओं की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने ऐसी परीक्षाएं गृह जिलों में कराने की बात कही थी। इसी के तहत इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने एचटेट परीक्षा गृह जिले में ही कराने का निर्णय लिया है। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी। इस बार भारत सरकार के निर्देशानुसार जैमर कंपनी को जैमर लगाने का टेंडर दिया गया है। इसके अलावा वीडियोग्राफी भी होगी और बायोमैट्रिक हाजिरी भी लगेगी। सुरक्षा की पांच तकनीकें अपनाई गई है। जिसके बाद बाह्य हस्तक्षेप या नकल की संभावनाएं नहीं रहेंगी। इस बार तीनों लेवल पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी में दो लाख 83 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हालांकि यह पिछले कुछ सालों की तुलना में कम है। बोर्ड अधिकारियों का मानना है कि एचटेट सर्टिफिकेट की वैद्यता पांच साल से बढ़ाकर सात साल कर दी गई है। यह भी एक कारण है कि कम आवेदन हुए।
विज्ञापन

परीक्षा परीक्षा केंद्र आवेदक परीक्षार्थी
लेवल 01, पीआरटी 292 85322
लेवल 02, टीजीटी 307 108438
लेवल 03, पीजीटी 307 90118
आज से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे प्रवेश पत्र : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड वेबसाइट पर आठ नवंबर से उपलब्ध होंगे। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर दर्शाये गए महत्वपूर्ण नोट/निर्देशों को ध्यान से पढ़कर/समझकर उनका पालन सुनिश्चित करें। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र की केंद्र प्रति परीक्षा केंद्र पर अवश्य लेकर आएं अन्यथा परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे नेत्रहीन/अशक्त अभ्यर्थी जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या अधिक है, जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं व लेखक लेना चाहते हैं/लेखक न लेकर अतिरिक्त समय लेना चाहते हैं, वे अभ्यर्थी आवश्यक दिशा-निर्देश एवं एसपीएल-1 व एसपीएल-2 प्रोफार्मा बोर्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी अपना लेखक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाणपत्र अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर आएंगे और केंद्र अधीक्षक से परीक्षा में बैठने की अनुमति लेंगे। अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1,2 व 3 का आयोजन 16 व 17 नवंबर को करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार एचटेट परीक्षा गृह जिलों में करवाई जाएगी। एचएसएससी परीक्षा के दौरान हुए हादसों के बाद सरकार ने गृह जिलों में ही परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत इस बार की एचटेट परीक्षा गृह जिले में होगी। दो लाख 83 हजार परीक्षार्थी तीनों चरण की परीक्षा देंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
राजीव प्रसाद, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed