{"_id":"5e5ffe588ebc3eeb55550766","slug":"exam-students-complaint-bhiwani-news-rtk5454653176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर, कल भी खूब नकल चली, आज भी उत्तर सहित प्रश्न पत्र आया हुआ, ऐसे में पढने वाले बच्चों का क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर, कल भी खूब नकल चली, आज भी उत्तर सहित प्रश्न पत्र आया हुआ, ऐसे में पढने वाले बच्चों का क्या होगा
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के चलते शिक्षाबोर्ड में बनाएं गए कंट्रोल रूम में शिकायत सुनते हुए अधिकारी। संवाद ?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर, कल भी खूब नकल चली थी और आज भी उत्तर सहित प्रश्न पत्र आया हुआ है। ऐसे में पढ़ने वाले बच्चों का क्या होगा। यह मैसेज बोर्ड मुख्यालय में बनाए कंट्रोल रूम के व्हाट्सअप नंबर पर रिटौली गांव से आया। दोपहर 02:05 बजे आए इस मैसेज में हल किया हुआ प्रश्न पत्र भी था। शिकायत पर बोर्ड मुख्यालय से फोन कर उस क्षेत्र की फ्लाइंग को परीक्षा केंद्र भेजा गया। इसकी जांच भी चल रही है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र में नकल, बाह्य हस्तक्षेप, किसी केंद्र अधीक्षक, सुपरवाइजर की ड्यूटी में कोताही, अनुशासनहीनता संबंधित शिकायतों के लिए बोर्ड मुख्यालय कंट्रोल रूम का व्हाट्सअप नंबर 8816840349 जारी किया गया है।
पहले दिन तो इस पर कम ही शिकायतें रही मगर बुधवार को इस पर खूब शिकायतें रही। ज्यादातर शिकायतें पेपर आउट होने, नकल होने संबंधित रही। कुछ ने तो नकल के फोटों भी व्हाट्सअप किए। जिसके बाद कंट्रोल रूम की ओर से उक्त क्षेत्रों के फ्लाइंग टीमों को सूचना देकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करवाया गया।
विज्ञापन
असली और नकली आउट पेपर के बीच उलझे नकल कराने वाले : 12:17 पर सोशल मीडिया पर 10वीं के सोशल साइंस की परीक्षा के दो सेट आउट हुए। करीब 12:50 पर अन्य प्रश्न पत्र आउट हुए। जिस कारण नकल कराने वाले भी असमंजस की स्थिति में रहे कि कौन सा सही है। बाद में परीक्षार्थियों से ही पूछ-पूछ कर प्रश्न पत्रों की चीटिंग बनाकर अंदर पहुंचाई। बाद में बोर्ड की टीम और दादरी एसडीएम ने जांच की तो पाया कि 12:17 पर वायरल हुए प्रश्न पत्र पुराने है। जिसके बाद परीक्षा ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। क्योंकि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र वायरल होने के कारण सुपरिंटेंडेंट और अन्य कर्मचारियों पर ही शक की सूई थी। यह शक दूर होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मेरे पास दो सेट आए थे, जो दोनों ही जांच में नकली पाए गए। अन्य जगह से पेपर वायरल होने संबंधित मेरे पास कोई सूचना नहीं है। मैं स्वयं, हमारे स्टाफ सदस्य नकल रहित परीक्षा कराने के लिए प्रयासरत हैं और काफी जगह कामयाब भी हुए हैं। निरीक्षण के दौरान रोहतक के कंसाला, सांपला में बिल्कुल नकल नहीं मिली।
- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड