फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ex army man, son, murderd

बेबसी : सैनिक बेटे की हत्या मामले में एक वर्ष से न्याय के लिए भटक रहा पूर्व सैनिक दंपती

Tue, 15 Sep 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
ex army man, son, murderd
वीरेंद्र। - फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
अपने सैनिक बेटे की हत्या के मामले में सालभर बाद भी न्याय पाने की आस में पूर्व सैनिक और उसकी पत्नी की आंखें पथरा चुकी हैं। उन्होंने हर दर पर दस्तक दी, मगर कहीं से भी न्याय की उम्मीद नहीं बंधी। अब पूर्व सैनिक दंपती ने राष्ट्रपति से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भिवानी के रोहतक रोड डिफेंस कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक ओमप्रकाश ने बताया कि वह मई 2003 में सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुआ था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। उसका बड़ा बेटा वीरेंद्र आगरा कैंट 60 फील्ड एंबुलेंस पैरा में बतौर मेजर अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुका था। उसे अगले दिन ही लखनऊ जाना था, मगर 24 सितंबर 2019 की सुबह नौ बजे उसके पास फोन आया कि वीरेंद्र की तबीयत ठीक नहीं है। इस पर वे आगरा आर्मी स्टेशन पहुंचे। जहां से उसके बेटे को दिल्ली रेफर किया जा चुका था। इसके बाद वे दिल्ली पहुंचे तो वहां बताया गया कि वीरेंद्र को हार्ट अटैक आया है। मगर जब उसके बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसकी हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने वीरेंद्र की गर्दन पर किसी हथियार से वार किए जाने और गर्दन को दबाए जाने के साथ-साथ सीने की हड्डियां तोड़े जाने की पुष्टि की थी। पूर्व सैनिक ओमप्रकाश व उसकी पत्नी संतोष ने बताया कि इसके बाद वे आगरा आर्मी स्टेशन पहुंचे और कर्नल से मुलाकात कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी दिखाई। उन्होंने जल्द से जल्द जांच और दोषी को सजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद आगरा के एसपी ने भी उन्हें दिलासा देकर भेज दिया।
विज्ञापन

400 किलोमीटर दूर आगरा के काटे चक्कर, नहीं मिला न्याय
पूर्व सैनिक दंपती ने बताया कि उनका बेटा वीरेंद्र मेजर बन चुका था। उनके परिवार की खुशियों पर ग्रहण उस समय लगा जब पास आउट की पार्टी के बाद ही उसके बेटे वीरेंद्र की हत्या कर दी गई। न्याय के लिए यहां से करीब 400 किमी दूर आगरा स्थित सैनिक कार्यालय के कई बार चक्कर काटे, मगर हत्यारों को सजा दिलाने में वह नाकाम रहे। इससे दुखी होकर उन्होंने अब राष्ट्रपति सेे गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा कोर्ट में भी डाला केस, मुकदमा दर्ज करने के दिए थे आदेश
मेजर वीरेंद्र के भाई सुनील चौहान ने बताया कि बड़े भाई की हत्या मामले में आगरा के कोर्ट में केस डाला था। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 28 फरवरी 2020 को पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक वीरेंद्र की बीवी और दो बच्चे हैं। उन्हें भी न्याय का इंतजार है।

सैनिक बेटे की मौत पर न्याय न मिलने पर राष्ट्रपति को भेजा मांगपत्र दिखाते परिजन।

सैनिक बेटे की मौत पर न्याय न मिलने पर राष्ट्रपति को भेजा मांगपत्र दिखाते परिजन।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed