फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ESI maneger, house, theft

ईएसआई मैनेजर के बंद मकान से पांच लाख के गहनें और नकदी चोरी

Wed, 01 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
ESI maneger, house, theft
02 फोटो हांसी रोड स्थित माया सदन में चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान - फोटो : Bhiwani
हांसी रोड आईटीआई के समीप ईएसआई मैनेजर के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना डाला और करीब पांच लाख के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पूरा परिवार मकान बंद कर द्वारकाधीश व सोमनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था। बंद मकान में हुई चोरी की वारदात की पड़ताल के लिए मौके पर डॉग स्क्वायर्ड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

हांसी रोड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के समीप माया सदन निवासी ललित मोहन ने बताया कि वह बहादुरगढ़ ईएसआई में बतौर मैनेजर लगा हुआ है। गत सोमवार को वह अपनी पत्नी सुषमा, बेटा गौरव व पुत्रवधू ज्योति के साथ परिवार के सभी सदस्य द्वारकाधीश व सोमनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था। मंगलवार देर रात दस बजे जब तीर्थ यात्रा से वापस घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था और सामान बंदर बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। ललित मोहन ने बताया कि चोर उनके मकान से संदूक के ताले तोड़कर सोने चांदी के गहनों के अलावा 80 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। चोर उसके मकान से करीब पांच लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर गए हैं। चोर छत के रास्ते से अंदर घुसे, छत पर बने जाल के ऊपर शेड लगी हुई है। जिस पर चोरों के अंदर घुसने के पैरों के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। जबकि चोरी की वारदात के बाद चोर पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायर्ड टीम इंचार्ज देवेंद्र ने बताया कि डॉग ने पूरे मकान का मुआयना करने के बाद पीछे की तरफ से चोरों के भाग निकलने की तरफ इशारा किया है। क्योंकि कुत्ता सभी लोकेशन की जांच के बाद मकान के पिछले दरवाजे की तरफ ही बाहर जा रहा है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कुलदीप ने भी चोरों द्वारा दो कमरों के अंदर बिखेरे गए सामान का बारीकी से मुआयना किया।
विज्ञापन

बीटीएम पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एचसी संजय ने बताया कि मकान मालिक ललित मोहन की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस बंद मकान के अंदर हुई चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed