{"_id":"5dc1bfb58ebc3e5b521ee4d5","slug":"encroachment-nagar-parishad-bhiwani-news-rtk5262059199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाया तो नप कर्मचारियों से उलझे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाया तो नप कर्मचारियों से उलझे दुकानदार
विज्ञापन
48 फोटो बिचला बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों का बाहर रखा सामान उठाते हुए नप कर?
- फोटो : Bhiwani
शहर के बाजारों में जाम की समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद और पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने मंगलवार को एक-एक कर सड़क किनारे और सड़क पर सामान रख अतिक्रमण करने वाले करीब 30 दुकानदारों के सामान जब्त कर लिए। इस दौरान दुकानदारों और कर्मचारियों में नोकझोंक भी हुई, मगर पुलिस की मौजूदगी के कारण दुकानदार अपना सामान वापस नहीं छीन पाए। करीब दो ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर सामान जब्त किया गया।
शहर के बाजारों में जाम बड़ी समस्या बनी हुई है। इस मुख्य कारण यह है कि दुकानदार यहां 15-15 फीट तक अपनी दुकानों को आगे बढ़ाकर सामान लगाते हैं। वे दुकानों के बाहर मेज व तख्त लगाकर स्टॉल सजा लेते हैं। इस कारण मार्ग संकरा हो जाता है और चार पहिया वाहन आते ही जाम लग जाता है।
इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए डीसी और एसपी के निर्देश पर नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे संयुक्त अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत घंटाघर चौक से की गई। नप के करीब 15 कर्मचारी एक के बाद एक दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त कर ट्रैक्टर ट्रालियों में डालने लगे। दुकानदार विरोध करने लगे तो साथ आए करीब 10 पुलिस कर्मचारी उन्हें रोक देते। सामान जब्त करने को लेकर नप कर्मचारियों और दुकानदारों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
टीम ने घंटाघर चौक के बाद सराय चौपटा, नया बाजार, जैन चौक व दादरी गेट चौक तक अभियान चलाया। सराय चौपटा और नया बाजार में कर्मचारियों और दुकानदारों में सामान जब्त करने को लेकर नोकझोंक हुई। कर्मचारियों ने सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार और विकास के नेतृत्व में करीब 30 दुकानों का सामान जब्त किया।
सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि डीसी और एसपी के विशेष निर्देश है कि शहर के बाजारों में जाम की समस्या न रहे। इसीलिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के साथ तालमेल कर यह अभियान हर रोज चलाया जाएगा। दुकानदारों को काफी जागरूक किया, मगर वे मानते ही नहीं। हम दुकानदारों से निवेदन करते हैं कि वे अतिक्रमण न करें और निर्धारित सीमा में ही अपना सामान रखें। ताकि मार्ग पर आवागमन में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

50 फोटो दुकानदारों का सामान उठाने पर नप कर्मचारियों से भिड़ते दुकानदार।- फोटो : Bhiwani