{"_id":"5916172e4f1c1b1522852019","slug":"electricity-problem-charkhidadri-water-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पेयजल किल्लत पर भड़के झज्जर घाटी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पेयजल किल्लत पर भड़के झज्जर घाटी के लोग
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 13 May 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
बिजली और पानी के लिए प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो माह से परेशान झज्जर घाटी के लोगों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने झाडू सिंह चौक से कबाड़ी मार्केट को जाने वाले मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया और जन स्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया था।
इस दौरान करीब 15-20 मिनट लोगों ने मुख्यमार्ग को जाम रखा। क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों विभागों के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी अब तक समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर दोबारा जाम लगाने की चेतावनी भी प्रशासन को दी।
निवासी लक्ष्मण, छाजूराम, सुरेंद्र, हरेंद्र, बिट्टू व जतिन ने बताया कि बिजली-पानी की समस्या से जनस्वास्थ्य विभाग व बिजली निगम अधिकारी को अवगत करा चुके है, लेकिन समस्या तस की तस बनी हुई है। समस्या के बरकरार रहने पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वार्डवासी एकत्र होकर मुख्यमार्ग पर उतर आए। गौरतलब है कि क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था बदहाल होने पर वीरवार को भी लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया था। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से वार्ड के गणमान्य लोगों ने ही प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जाम खोलने के बाद लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा दिल्ली-जयपुर मुख्यमार्ग को जाम कर देंगे। इससे पहले जाम लगाने के दौरान वार्डवासी वहां से वाहन लेकर गुजरने वाले लोगों से भी उलझते नजर आए।
विज्ञापन
पेयजल का है विकल्प, बिजली का नहीं
जाम लगाने वाले वार्डवासियों का कहना है कि पेयजल सप्लाई न आने पर आर्थिक नुकसान उठाकर वो पानी के टैंकर मंगवा लेते हैं लेकिन बिजली का तो कोई विकल्प ही नहीं है। लोगों ने बताया कि घरों में रखे इंवरटर भी चार्ज नहीं होने के कारण नाकारा साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो माह से उनकी दिनचर्या प्रतिदिन प्रभावित हो रही है।
हम झेल रहे परेशानियां, अधिकारी नहीं संजीदा
-वार्डवासी मीरा ने बताया कि बिजली के कारण लोगों को पिछले दो माह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को पूरा दिन गर्मी में गुजारना पड़ रहा है। फॉल्ट आने पर अधिकारी को फोन करते है लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं होता है।
-वार्डवासी कमला ने बताया कि 45 डिग्री के तापमान में बिना बिजली के सारे घरेलू काम प्रभावित हो जाते हैं। रात में सोने के समय भी बिजली नहीं रहती और जागकर रात गुजारनी पड़ती है। अधिकारियों को हमारी परेशानियों से कोई सारोकार ही नहीं है।
-सीमा ने बताया कि पेयजल सप्लाई न होने से प्रतिदिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। जनस्वास्थ्य कर्मचारी जिस समय पेयजल सप्लाई छोड़ते है उस समय बिजली नहीं होती है। जिसके कारण पेयजल किल्लत बनी हुई है। वार्ड में सीवरेज मिक्स पानी की समस्या भी बनी हुई है।
-महिला रामरती ने बताया कि पेयजल किल्लत के कारण वार्ड के लोगों को सप्ताह में दो-तीन बार पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे है। सप्ताह में हजार रूपये पानी के टैंकर डलवाने पर एक परिवार के खर्च हो जाते हैं। इससे घरों का बजट बिगड़ रहा है।
वर्जन::
जाम की मुझे कोई जानकारी नहीं है। विरोध प्रदर्शन की सूचना पाकर क्षेत्र में राइडर पर तैनात पुलिस कर्मचारी वहां पहुंच गए थे। रोड जाम किसी समस्या का समाधान नहीं है।
विकास ओलहान, सिटी थाना प्रभारी
वर्जन:
फॉल्ट के चलते बिजली सप्लाई बाधित हुई थी, जिसे कर्मचारियों ने दुरुस्त कर दिया था। शहर के सभी फीडरों पर लाइन लॉस के मुताबिक बिजली सप्लाई छोड़ी जा रही है।
विक्रम सिंह परमार, एसडीओ बिजली निगम