{"_id":"65bbdbb71fcaa6c6ac0165a2","slug":"electricity-is-being-distributed-equally-in-the-state-ranjit-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-112568-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में हो रहा समान रूप से बिजली वितरण : रणजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में हो रहा समान रूप से बिजली वितरण : रणजीत
Thu, 01 Feb 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
सांसद के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते मंत्री रणजीत सिंह चौटाला व अन्य
भिवानी। सांसद धर्मबीर सिंह के पिता भल्लेराम के निधन पर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला सहित अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त किया। बिजली मंत्री ने कहा कि माता-पिता का परिवार पर हमेशा आशीर्वाद बना रहता है। भले ही वह हमारे बीच में नहीं होते हैं, लेकिन उनकी आत्मा हमारे साथ रहती है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिजली मंत्री रणजीत ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में समान रूप से काम कर रही है। उनका प्रयास है कि बिजली की किल्लत कहीं पर न रहे। बिजली के मामले में जो भी खामियां उनके सामने आती हैं ,उन्हें जल्द हल किया जाता है। ताकि जनता को बिजली का संकट न झेलना पड़े।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली के मामले में जनता की कोई भी शिकायत न हो। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह, रजत गौतम, संदीप जोशी चेयरमैन हाउसिंग बोर्ड हरियाणा, कमलेश सैनी चेयरमैन नगर परिषद नारनौल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश बड़वा, जगदीप मलिक, देवराज पूर्व सरपंच तोशाम, कुलदीप पायल अध्यक्ष किसान सेल भाजपा, चंद्रप्रकाश अधिवक्ता, राजकुमार ओबरा, आलोक शर्मा नारनौल सहित अनेक व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि दी।