फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   electricity department, line loss

150 करोड़ से 607 फीडरों पर लाइनलॉस कम करने की तैयारी

Sun, 22 Dec 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
electricity department, line loss
अब बिजली चोरों को पकड़ने के लिए भी पुलिस की तर्ज पर मुखबिरी का सहारा लिया जाएगा। ये मुखबिरी बिजली निगम के कर्मचारी ही करेंगे। इतना ही नहीं बिजली वितरण निगम नए साल 2020 में भिवानी सर्कल के सभी 607 फीडरों पर लाइनलॉस कम करने के पुख्ता इंतजाम करेगा। इसके लिए डेढ़ सौ करोड़ के बजट से खास प्लानिंग की है। प्लानिंग में प्रत्येक बिजली निगम कर्मचारी को रोजाना एक बिजली चोर पकड़ने या पकड़वाने का जिम्मा भी मिला है। टोल फ्री नंबर 18001801011 पर भी बिजली चोरी संबंधी सूचना देने वाले को पकड़ी गई चोरी का दस फीसदी हिस्सा इनाम के रूप में मिलेगा। पुलिस की तरह ही मुखबिरी करने वाले व्यक्ति की नाम व पहचान भी गुप्त ही रहेगी।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लाइनलॉस कम करने के तहत शुरूआत में 46 शहरी फीडरों को भी चिह्नित किया है। जिसमें से 17 फीडरों पर लाइनलॉस पिछले साल के मुकाबले कुछ कम आंका गया है। जबकि भिवानी सर्कल के 36 आरडीएस फीडर ऐसे हैं, जहां पर लाइनलॉस कम करने में निगम प्रबंधन को कामयाबी मिली है। निगम प्रबंधन की वर्तमान में भी ग्रामीण और शहरी फीडरों पर लाइनलॉस औतन 20.95 चल रहा है। लेकिन अधिकांश ग्रामीण व शहरी फीडर ऐसे भी हैं जिन पर फिलहाल 25 से 35 फीसदी तक लाइनलॉस आंका जा रहा है। इन फीडरों की पूरी लाइनों को बदलने की प्लानिंग पर भी काम चल रहा है। लेकिन नए वर्ष में बिजली निगम की भिवानी सर्कल के सभी फीडरों को आंशिक व पूर्ण रूप से नई योजनाओं के दायरे में लाया गया है, ताकि बाकी बचा हुआ काम भी पूरा हो सके और लाइनलॉस की सभी संभावनाओं पर विराम लगाया जा सके। हाल ही में निगम के सीएमडी ने भी इस दिशा में जरूरी कदम उठाने के लिए निगम अधिकारियों को खास तौर पर नई हिदायतें भी जारी की हैं। जिन पर नए साल में काम भी शुरू होगा।
विज्ञापन

सभी फीडरों पर 24 घंटे आपूर्ति का भी टारगेट : बिजली वितरण निगम का सभी शहरी और ग्रामीण फीडरों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का टारगेट रखा गया है। इन फीडरों पर चौबीसों घंटे आपूर्ति से पहले इनका जीर्णोंद्धार कर बिजली लाइनों का नवीनीकरण होगा। इसी के बाद इनकी आपूर्ति को 24 घंटे घोषित किया जाएगा। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र में 14 से 18 घंटे और शहरी दायरे में 24 घंटे बिजली का प्रावधान किया हुआ है। जिन फीडरों को योजनाओं के दायरे में लाया जा चुका है, उनमें भी 18 से 24 घंटे आपूर्ति का प्रावधान किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में पूरे सर्कल को बिजली चोरी मुक्त बनाने का लक्ष्य लेकर काम किया जाएगा। इसके लिए सभी निगम कर्मचारियों व अधिकारियों को रोजाना एक चोरी पकड़ने या पकड़वाने का लक्ष्य भी दिया गया है। साथ ही डेढ़ सौ करोड़ का अनुमानित बजट से नए फीडरों पर लाइन लॉस कम करने की योजनाएं भी बनाई गई हैं, जिन पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। निगम ग्रामीण फीडरों पर 20 और शहरी फीडरों पर 15 फीसदी तक लाइन लॉस लाने की दिशा में काम कर रहा है।
- राजकुमार जाजौरिया, निगम महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed