फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   election, result

अमित शाह ने भरा जोश तो लोहारू में खिला कमल, राजनाथ ने दिलाई बवानीखेड़ा सीट

Fri, 25 Oct 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
election, result
117 फोटो हार जीत से पहले कुछ यूं एक ही लाइन में नजर आए भिवानी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशी। बाय? - फोटो : Bhiwani
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोहारू में जनसभा कर लोगों में जोश भरा तो वहां पहली बार कमल खिला और दो हार के बाद जेपी दलाल ने जीत दर्ज की। बवानीखेड़ा में राजनाथ की जनसभा के बाद आए बदलाव के चलते बिशंबर वाल्मीकि लगातार दूसरी बार जीतने में कामयाब रहे। राजनाथ सिंह ने खरक के साथ लगते भिवानी विधानसभा के गांवों के ग्रामीणों से जनसभा में भिवानी में भी कमल खिलाने का आह्वान किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भिवानी में जनसभा कर भिवानी और बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से मतदान की अपील की थी। इनका असर चुनाव में दिखा और भिवानी और बवानीखेड़ा में कमल खिला। भिवानी में लगातार तीसरी बार कमल खिला और विधायक घनश्याम सर्राफ ने जीत की हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन

भाजपा के स्टार प्रचारकों का जहां तीन विधानसभा क्षेत्रों पर असर पड़ा वहीं तोशाम का किला भेदने में ये स्टार प्रचारक फेल रहे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोहारू में तोशाम के लोगों की जनसभा की तो केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तोशाम के कैरू पहुंचे और जनससभा में मतदान की अपील की। मंत्री जनरल वीके सिंह अपने पैतृक गांव बापोड़ा पहुंचे और मान रखने का आह्वान करते हुए तोशाम से शशिरंजन परमार को जीताने की बात कही। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी तोशाम में जनसभा की। इसके बावजूद यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री किरण चौधरी 18059 मतों से जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
विज्ञापन

कांग्रेस स्टार प्रचारकों ने जहां प्रचार किया, वहां हारे प्रत्याशी
कांग्रेस की ओर से प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैैलजा ने बवानीखेड़ा और लोहारू में जनसभाएं की। पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा और विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भी लोहारू और बवानीखेड़ा की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने भिवानी और तोशाम में प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताने का आह्वान किया। मगर सभी जगह कांग्रेस प्रत्याशियों की हार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed