{"_id":"ec240b7aa7d73ec9d95f57185d0e5e38","slug":"eight-team-foray-stop-making-duplicate-item-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट खोरी रोकने के लिए आठ टीमें करेंगी शहर में छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट खोरी रोकने के लिए आठ टीमें करेंगी शहर में छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ की कमी की वजह से ठप पड़े सैंपलिंग के काम में बुधवार को एकाएक तेजी दिखी। शहर के मिठाई विक्रेताओं की जांच के लिए स्पेशल आठ टीमें बना दी गई है। सभी टीमों के इंचार्ज डिप्टी सिविल सर्जन होंगे।
इनके अलावा क्षेत्र अनुसार सीएचसी, पीएचसी के इंचार्ज को भी निरीक्षण की जिम्मेवारी सौंपी गई है। फेस्टिवल सीजन चरम पर है। मिलावटी मिठाइयों का बाजार भी गर्म है। इसी सप्ताह सीआईए की टीम ने बैंक कॉलोनी में छापामारी कर नकली कलाकंद बनाने का भंडाफोड़ किया और करीब ढाई सौ किलो तैयार मिलावटी कलाकंद पकड़ा।
फूड एंड सेफ्टी के कमिश्नर ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर मिलावटखोरी रोकने के लिए सभी चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाने और सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग अधिकारी भी हरकत में आए है। सिविल सर्जन ने आठ डिप्टी सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्पेशल टीमें बनाई है और जो शहर में औचक निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
टीम ने की छापामारी, चार सैंपल सील
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिप्टी सिविल सर्जन डा. वेद कुमार के नेतृत्व में शहर में छापामारी की। छापामारी अभियान दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ। सबसे पहले चिड़ियाघर मोड़ के पास ओम बीकानेर पर छापा मारा। यहां टीम ने कलाकंद ओर काजू कतली के सेंपल सील किए।
अन्य मिठाइयों का भी निरीक्षण किया। यहां के बाद टीम ने रोहतक गेट पर न्यू बीकानेरी मिष्ठान भंडार पर छापा मारा और एक सैंपल सील किया। इसके बाद भगत सिंह चौक पर मिठाई की दुकान पर छापा मारकर सैंपल सील किया। टीम ने नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, सब्जीमंड़ी के सामने भी कुछ दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को मिलावटी सामान नहीं बेचने की हिदायत दी। टीम में डा. वेदप्रकाश के अलावा सहायक राज किशोर, पितांबर शामिल रहे।
--
वर्जन:::
शहर में मिठाइयों में मिलावटखोरी रोकने के लिए आठ टीमें बनाई गई है जो औचक निरीक्षण करेंगी। इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी इंचार्ज को भी निरीक्षण के निर्देश दिए गए है। शहर में मिलावट खोरी रोकने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है। - डा. रणदीप पूनिया, सिविल सर्जन
वर्जन:::
शहर की तीन दुकानों से मिठाइयों के चार सैंपल लिए गए है। इसके अलावा कुछ अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया गया है। सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। -डा. वेद कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन