फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   education, hisar, girls, boys

पढ़ने में हिसार की छौरियों सबसे आगे, छौरे पीछे

Fri, 19 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की बेटियां, लड़कों से ज्यादा पढ़ती हैं। यह तथ्य लगभग हर रिजल्ट में झलकता भी है। जिलावार लड़कियों के प्रदर्शन की बात करें तो रेवाड़ी की छात्राओं (80.89) ने बेस्ट प्रदर्शन किया। लेकिन, हिसार की बेटियों का प्रदर्शन इस मायने में जोरदार कहा जाएगा कि ओवरऑल प्रतिशत की सूची में आठवें के बावजूद उत्तीर्ण प्रतिशत 80.18 रही। लड़कों के मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि कुछ शहरों को यदि अपवाद मान लें तो बड़े शहरों मसलन फरीदाबाद, गुड़गांव व पंचकूला जैसे शहरों के छात्र पढ़ाई से जी चुराने लगे हैं। इन शहरों के आधे छात्र इम्तिहान पास नहीं कर सके। रोहतक के लड़कों की उत्तीर्ण प्रतिशतता केवल 50.93 रही। फरीदाबाद में केवल 39.53 फीसद लड़के पास हो सके। मेवात एकमात्र ऐसा जिला रहा, जहां लड़के और लड़कियों के प्रदर्शन के बीच सबसे कम फासला (करीब सात प्रतिशत) रहा। सबसे ज्यादा फासला हिसार (22.28) में रहा। हिसार    में 57.90 लड़के पास हुए, जबकि 80.18 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की। रोहतक व पंचकूला जिलों में यह अंतर 21 प्रतिशत से ज्यादा रहा।
विज्ञापन

जिला        पास छात्र        पास छात्राएं
अंबाला        55.91    73.27
भिवानी        61.90    74.79
फरीदाबाद        39.53    59.88
फतेहाबाद        64.70    79.62
गुरुग्राम        44.78    61.53
हिसार        57.90    80.18
झज्जर        66.80    79.78
जींद        59.70    74.51
करनाल        54.26    71.67
कैथल        59.98    76.68
कुरुक्षेत्र        60.99    71.99
महेन्द्रगढ़        68.07    74.92
पंचकूला        49.28    71.25
पानीपत        63.88    77.38
रेवाड़ी        69.60    80.89
रोहतक        50.93    72.02
सिरसा        63.92    79.11
सोनीपत        65.58    78.93
यमुनानगर        47.02    62.06
मेवात        65.14    72.64
पलवल        49.07    64.72
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed