फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   education, deeo, suspend

शिक्षा निदेशालय ने भिवानी के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को किया निलंबित

Thu, 02 Jan 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
education, deeo, suspend
हरियाणा स्कूली शिक्षा निदेशालय ने भिवानी के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल को तुरंत प्रभाव से निलंबित किए जाने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय ने भिवानी के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सरकारी स्कूलों में टीचरों के डेपुटेशन किए जाने के मामले में निलंबित किया है।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूली शिक्षा निदेशालय द्वारा जिला स्तर पर किसी भी शिक्षा अधिकारी को टीचरों को किसी दूसरे स्कूल में डेपुटेशन किए जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई है। शिक्षा निदेशालय की तरफ से ये भी स्पष्ट हिदायत है कि कोई भी जिलास्तर का शिक्षा अधिकारी यानी डीईओ व डीईईओ किसी भी टीचर को अपने स्तर पर डेपुटेशन नहीं कर सकता। जबकि भिवानी जिला में कई स्कूलों में टीचरों की समस्या को लेकर ग्राम पंचायतों की तरफ से मांग उठाई गई थी और कई गांवों के स्कूलों में तो ग्रामीणों ने टीचरों की व्यवस्था नहीं कराने पर ताले तक जड़ दिए थे। इसी को लेकर टीचरों की उन स्कूलों में अस्थायी व्यवस्था की गई थी। इसी पर शिक्षा निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लेते हुए टीचरों के डेपुटेशन की गाज जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल पर गिर गई है।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ने उन्हें निलंबित किन कारणों से किया है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि वे शिक्षा निदेशालय को इस संबंध में अपना पक्ष रखकर अवगत कराएंगे। फिलहाल निदेशालय के आदेशों से उन्हें निलंबन की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed