फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   durga, kanjaka

दुर्गा अष्टमी पर कंजका पूजन कर मांगीं मन्नतें

Mon, 07 Oct 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
durga, kanjaka
16 फोटो दुर्गा अष्टमी पूजन के बाद कंजकों को भोजन करवाते हुए श्रद्धालु। - फोटो : Bhiwani
दुर्गा अष्टमी पर रविवार को श्रद्धालुओं ने कंजका पूजन के साथ व्रत का अनुष्ठान पूर्ण किया। वहीं गांव देवसर व लोहारू क्षेत्र के पहाड़ी गांव में पहाड़ी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। व्यवस्था संभालने में भी सुरक्षाकर्मियों के भी पसीने छूटे। कंजक पूजन के लिए लोग घर-घर बेटियों की तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन

नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर देवसर माता मंदिर में मेला आयोजित किया जाता है। इन दो दिनों में नवविवाहित जोड़ों के साथ-साथ नवजात शिशुओं के मुंडन के लिए भी देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा गठजोड़ा की जात के लिए नवविवाहित दंपति को देर रात से ही लाइन में लगना पड़ता है। जिसका कई घंटों तक माता के दरबार में नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है। पहाड़ी पर बने माता मंदिर तक पहुंचने के लिए लंबी सीढ़ियों पर जगह जगह स्वयंसेवकों द्वारा बेरिगेट्स भी बनाए गए ताकि माता मंदिर में एक साथ श्रद्धालुओं के बीच धक्का मुक्की का माहौल न बने।
विज्ञापन

नवमी पर देवसर मंदिर में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध : देवसर माता मंदिर में नवमी पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेंगी, इसी को लेकर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। मेले की सुरक्षा में लोकल पुलिस के साथ साथ चुनाव सम्पन्न कराने पहुंचे अर्ध सैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। मेले में शामिल होने वाले करीबन दो किलोमीटर दूर ही वाहनों के खड़ा किए जाने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के माता मंदिरों में भी गूूंजे जयकारे : अष्टमी पर शहर के नया बाजार स्थित भोजावाली देवी माता मंदिर, लाइन पार दुर्गा मंदिर के अलावा शहर के विभिन्न मंदिरों में माता के जयकारे गूंजे। मंदिर में सुबह से ही अखंड ज्योति प्रज्जवलित करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। मंदिरों में अष्टमी पर भंडारा व नवमी के रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया। जिसमें भगतों ने माता की महिमा का गुणगान किया।

पूर्वी हनुमान मंदिर में आयोजित यज्ञ में महंत ने डाली पूर्ण आहुति
भिवानी। भिवानी क्षेत्र के प्रतिष्ठित पूर्वी हनुमान मंदिर में आज रविवार को महा दुर्गा अष्टमी पर शारदीय नवरात्र में सप्ताह भर से चल रहे यज्ञ में पूर्ण आहुति महंत मायानंद सरस्वती महाराज ने डाली। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर में महंत जी ने 51 कन्याओं को भोजन करवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तजनों को आशीर्वाद वचन देते हुए महंत ने कहा कि नवरात्र देवी मां को प्रसन्न करने का समय होता है। इस मौके पर एडवोकेट संजीव चांगिया, दर्शना यादव, सुनिता, किरण, दया, मनीषा, प्रेम सोनी, उर्मिल महता, हितैष शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed