{"_id":"63fe3b1aa6cf3e80ee0bc434","slug":"dumper-collided-with-tractor-trolley-tractor-rider-died-bhiwani-news-c-21-1-68460-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, ट्रैक्टर सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, ट्रैक्टर सवार व्यक्ति की मौत
Tue, 28 Feb 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
तोशाम। खानक बाईपास के पास डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सिवाड़ा निवासी ईश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
खरकड़ी सोहान निवासी राकेश ने बताया कि सोमवार शाम को ईश्वर ट्रैक्टर में खानक से क्रशर लेने के लिए गए थे। बाईपास के पास पहुंचे तो बवानीखेड़ा की तरफ से आ रहे डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह रोड के साइड में गड्ढे में जा गिरा। ईश्वर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। उसे भी घटना में चोटें आई। राकेश ने बताया कि घायल ईश्वर को इलाज के लिए हिसार ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।