{"_id":"5706ab9b4f1c1b5128c81125","slug":"due-to-excessive-moisture-has-not-bought-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्यधिक नमी के कारण नहीं खरीदा गया गेहूं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्यधिक नमी के कारण नहीं खरीदा गया गेहूं
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। गेहूं की खरीद शुरू होने के साथ ही अनाजमंडी गेहूं से भर गई है। खरीद शुरू होने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 5290 क्विंटल गेहूं की खरीद डीएफएससी ने की हालांकि ज्यादा नमी के कारण भी काफी गेहूं खरीदा नहीं जा सका।
बृहस्पतिवार को गेहूं की बिक्री के लिए किसानों की लाइन लगी थी। किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर अनाज ला रहे थे और अनाजमंडी में चारों ओर गेहूं ही गेहूं नजर आ रहे थे। खरीद के लिए डीएफएससी के अधिकारी भी पहुंचे और दिनभर में 5290 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। मगर नमी जांच के दौरान किसान चिंतित दिखी। अनेक ढेरियों को 12 प्रतिशत से अधिक नमी बताकर रिजेक्ट भी किया गया और किसानों को इन्हें सुखाने की बात कही गई। मंड़ी सुपरवाइजर राज कुमार गोयल ने बताया कि खरीद प्रक्रिया सही चली और दो दिन में करीब नौ हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। अनाजमंड़ी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुभाष मित्तल ने बताया कि खरीद सही चल रही है और उठान संबंधित अभी समस्या नहीं आ रही।
आज से होगा उठान
दो दिन से भले ही खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है मगर गेहूं का उठान अभी तक शुरू नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को कट्टे सीलने वाले पहुंचे। ऐसे में शुक्रवार से अनाज का उठान होने की उम्मीद है। हालांकि मंडी की क्षमता अधिक होने के कारण अभी तक किसी तरह की समस्या नहीं बनी है।