{"_id":"64100603bdf0d44b8d0b5315","slug":"drunk-husband-attacked-his-wife-in-bhiwani-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: शराब के नशे में पति ने किया पत्नी पर हमला, चाकू से किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: शराब के नशे में पति ने किया पत्नी पर हमला, चाकू से किए कई वार
Tue, 14 Mar 2023 11:01 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:01 AM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में गांव ईश्रवाल निवासी महिला ने बताया कि गत 12 मार्च को वह घर पर थी। उसका पति शराब के नशे में रात करीब साढ़े आठ बजे घर पर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसके पति ने उसके ऊपर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
मर्डर डेमो पिक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी में गांव ईश्रवाल में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल महिला के बयान पर व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गांव ईश्रवाल निवासी महिला ने बताया कि गत 12 मार्च को वह घर पर थी। उसका पति शराब के नशे में रात करीब साढ़े आठ बजे घर पर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसके पति ने उसके ऊपर चाकू से हमला किया। घायल महिला के पिता को आता देख वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन
घायल महिला को उसके पिता ने तोशाम अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिवानी रेफर कर दिया। इस संबंध में तोशाम थाना पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट व धमकी देने से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन