फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drinking water supply crippled due to power cut, uproar

विद्युत कटौती से पेयजल आपूर्ति चरमराई, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply crippled due to power cut, uproar
भिवानी। बेतहाशा बिजली कटौती ने पेयजल आपूर्ति को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है। यही वजह है कि जलघरों से बूस्टरों तक भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। रविवार को बाड़ी मोहल्ला में पानी को लेकर लोगों ने नारेबाजी की तो चिरंजीव कॉलोनी बूस्टर पर पहुंचकर लोगों ने हंगामा किया। पुराने जलघर के टैंकों में भी पानी बहुत कम रह गया है, जबकि इस पानी से 11 दिन तक सप्लाई में काम चलाना है। ऐसे में पब्लिक हेल्थ विभाग फिर से गर्मी में पानी की राशनिंग की तैयारी भी कर रहा है। विभाग के पास पानी का कोई विकल्प भी नहीं है। क्योंकि 12 मई के बाद ही नहरों में पानी आएगा।
विज्ञापन

शहर की करीब ढाई से पौने तीन लाख की आबादी की प्यास बुझाने के लिए तीन मुख्य जलघर बने हैं। इनमें महम रोड पुराना जलघर में तो नाममात्र पानी बचा है, जबकि डाबर कॉलोनी व गांव निनान जलघर में पानी की स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है। सिंचाई विभाग के शेड्यूल के हिसाब से 12 मई तक नहरों में पानी आएगा, तब तक लगातार 11 दिन शहर को टैंकों में बचे पानी से ही आपूर्ति में काम चलाना होगा। ये काम भी तब चलेगा, जब वर्तमान पानी सप्लाई के शेड्यूल में 10 से 15 मिनट की कटौती करनी पड़े। यानि पानी की राशनिंग की जाए।
विज्ञापन

कर्मचारी से हुई तीखी नोंकझोंक
चिरंजीव कॉलोनी स्थित बूस्टर पर रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने घरों में पानी की सप्लाई नहीं होने पर हंगामा कर दिया। यहां तैनात कर्मचारी के साथ भी महिलाओं व लोगों की तीखी नोंकझोंक हुई। काफी देर तक लोग यहां डटे रहे और पानी नहीं मिलने से नाराज लोग यहां अधिकारियों को कोसते रहे। दरअसल, शनिवार को भी क्षेत्र के लोगों ने बूस्टर के बाहर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद रविवार को भी पानी नहीं आया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लगातार पांच दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पब्लिक हेल्थ अधिकारियों ने जल्द समस्या समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी को लेकर बिफरे बाड़ी मोहल्लावासी
भीषण गर्मी में पीने का पानी नहीं मिलने से बिफरे बाड़ी मोहल्ला क्षेत्र के लोगों ने पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। क्षेत्रवासी पूर्व पार्षद आनंद बासिया, नितिन बासिया, चंद्रमोहन, कृष्ण, डॉ अंकित, ललिता देवी, कविता, प्रभा जैन, प्रभा देवी, कल्पना जैन, रेखा, सुशीला, शारदा बासिया, बिमला देवी ने बताया कि इलाके के घरों में पीने का पानी नहीं आ रहा है। कभी कभार पानी आता है तो भी गंदा पानी आता है, जिसे पीना तो दूर किसी काम में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

वर्जन
हमारा प्रयास है कि सभी जोन में पर्याप्त पानी की आपूर्ति निर्धारित समय तक दी जाए, लेकिन इनदिनों बिजली की अव्यवस्था की वजह से पेयजल आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ रहा है। इस संबंध मेें बिजली निगम अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जलघर के टैंकों में पानी की स्थिति फिलहाल ठीक है, 12 मई के बाद ही नहरी पानी मिलेगा। इस दौरान सप्लाई में पानी की थोड़ी तंगी भी बनेगी।
-प्रवीन जांगड़ा, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा, पब्लिक हेल्थ विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed